पुराना मार्केट बचेली में उत्कल समाज ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजा क्षेत्र
![]() |
| बचेली के पुराना मार्केट में उत्कल समाज द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा के साथ श्रद्धालु। ढोल-नगाड़ों के साथ भक्तिमय माहौल यात्रा निकालकर गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। |
बचेली, 29 सितंबर 2026 — पुराना मार्केट बचेली में उत्कल समाज द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन समारोह बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ किया गया। गणेश उत्सव के समापन अवसर पर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक विसर्जन यात्रा निकाली। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
महिला, पुरुष एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
विसर्जन यात्रा में समाज के महिला, पुरुष एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों के साथ श्रद्धालु विसर्जन स्थल तक पहुंचे, जहां विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में उत्कल समाज के अध्यक्ष राज कुमार, उपाध्यक्ष मेघराज सहित जालंधर बिहारी, रघु कुमार यादव, भारत दुर्गा, लखन बघेल, करण, भोला, घनश्याम, विजय, आदि, गोरब, हर्ष, सोनू और भीम सोनानी सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
"अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारों के साथ विदाई
उत्सव के दौरान पूरे पुराना मार्केट क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समाज के सदस्यों ने शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में गणेश जी को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना के साथ "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारे लगाए।
📖 यह भी पढ़ें
- 🚁 CM विष्णुदेव साय ने बस्तर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, हर परिवार को 10 हजार रुपए की मदद की घोषणा
- 🤱 सेवा संकल्प अभियान: दंतेवाड़ा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, आंगनबाड़ी दीदियों का हुआ सम्मान
- 🚩 वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: दंतेवाड़ा में पैदल मार्च, CEC का फूंका पुतला
- 🚔 बस्तर पुलिस का युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान: बालिकोंटा में 6 माह की बच्ची सहित 5 लोगों का सफल बचाव
- 📚 दरभा ब्लॉक में उल्लास महापरीक्षा: 83 केंद्रों पर 2654 नवसाक्षर शामिल, 1476 महिलाओं ने दी परीक्षा
