साइकिल चोरी के मामले में भरंडा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार; चोरी की साइकिल ₹1,700 में बेचने का खुलासा
![]() |
| भरंडा पुलिस द्वारा साइकिल चोरी के मामले में आरोपी गौतम दुग्गा उर्फ गोटू दुग्गा |
प्रार्थी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
मामले का संक्षिप्त विवरण के अनुसार, प्रार्थी शेषपाल मंडावी, निवासी कोलियामाटा ने 08 अक्टूबर को थाना भरंडा में लिखित शिकायत प्रस्तुत की कि उसकी साइकिल 19 सितंबर की रात्रि लगभग 08:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत पर थाना भरंडा में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध
विवेचना के दौरान संदेही गौतम दुग्गा उर्फ गोटू दुग्गा के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उसकी पतासाजी की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने साइकिल चोरी करना तथा उसे नारायणपुर के पास कबाड़ खरीदने वाले व्यक्ति को ₹1,700 में बेचना स्वीकार किया। आरोपी ने बिक्री की राशि में से ₹350 खर्च करना बताया। आरोपी के कथन के आधार पर ₹350 की राशि गवाहों के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर विधिवत जप्त की गई।
प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को09 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।
पुलिस की नागरिकों से अपील
नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की चोरी अथवा अन्य आपराधिक घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाना में दें, ताकि समय पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
📰 यह भी पढ़ें
बाइक चोरी में सोनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: कोंडागांव से आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
नशे के खिलाफ दंतेवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: घर से 8 किलो 400 ग्राम गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार
बस्तर दशहरा पर रथ निर्माण का कार्य शुरू, आठ चक्का वाला विजय रथ बना रहे ग्रामीण कारीगर
नयापारा की बदहाल सड़क पर कांग्रेस का चक्काजाम, सड़क नहीं बनी तो PWD का होगा घेराव — सुशील मौर्य
