ISSN: 3139-9959 (Online)

धारदार चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, बस्तर पुलिस को मिली सफलता

धारदार चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, बस्तर पुलिस को मिली सफलता

थाना बोधघाट पुलिस द्वारा धारदार चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गोलूराम नायक को गिरफ्तार करते हुए
थाना बोधघाट पुलिस द्वारा धारदार बंडा लहराकर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गोलूराम नायक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में गाली-गलौज कर धारदार चाकू लहराकर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

प्रार्थी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थी शंकर नाग, निवासी रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड जगदलपुर, थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मौसेरा भाई गोलू राम नायक नशा करने का आदी है, जो रोजाना नशा करके उसके घर के पास आकर गाली-गलौज करता है।

08 अक्टूबर की शाम 04:00 बजे नशा करके आया और प्रार्थी को मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे लोहे के धारदार बंडा को लहराते हुए "आज तुझे जान से मारने की धमकी" दे रहा था।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनन्दन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक डी धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में कार्रवाई हेतु टीम तैयार की गई।

टीम द्वारा प्रकरण के नामजद आरोपी की पतासाजी की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर में दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध घटित करना कबूल करते हुए घटना में प्रयुक्त धारदार बंडा को पेश किया, जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

गिरफ्तार आरोपी गोलूराम नायक, उम्र 30 वर्ष, निवासी रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड नयामुण्डा, जगदलपुर है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार बंडा जप्त किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी

इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, प्रशिक्षु उप निरीक्षक अफसाना, स.उ.नि. देवेंद्र राय, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग तथा आरक्षक परमानन्द भोयर एवं कामदेव दर्रो ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।


📰 यह भी पढ़ें

साइकिल चोरी के मामले में भरंडा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार; चोरी की साइकिल ₹1,700 में बेचने का खुलासा

बाइक चोरी में सोनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: कोंडागांव से आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध नशीली टेबलेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 1.80 लाख रुपये की टेबलेट जप्त

नशे के खिलाफ दंतेवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: घर से 8 किलो 400 ग्राम गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार

शिक्षकों की समस्याओं पर बड़ी पहल: शिक्षा सचिव से मिला कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, कंप्यूटरीकृत विभागीय टेट परीक्षा का होगा आयोजन

बस्तर दशहरा पर रथ निर्माण का कार्य शुरू, आठ चक्का वाला विजय रथ बना रहे ग्रामीण कारीगर

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post