NMDC प्रभावित 14 पंचायतों के सरपंचों ने L1-L2 भर्ती तुरंत शुरू करने की मांग, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

NMDC प्रभावित 14 पंचायतों के सरपंचों ने उठाई L1-L2 भर्ती तुरंत शुरू करने की मांग

📅 बचेली | 2 सितम्बर 2026 ✍️ ब्रह्मा सोनानी
NMDC बचेली में 14 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने महाप्रबंधक श्रीधर कोडाली को L1-L2 भर्ती और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा

बचेली। NMDC प्रभावित 14 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने बुधवार को NMDC के महाप्रबंधक श्रीधर कोडाली को ज्ञापन सौंपकर L1-L2 भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की।

बचेली। NMDC प्रभावित 14 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने बुधवार को NMDC के महाप्रबंधक श्रीधर कोडाली को ज्ञापन सौंपकर L1-L2 भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग की। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुनः नियुक्त किए जाने पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

सरपंचों का कहना है कि NMDC प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से इस क्षेत्र के लोगों के जीवन और रोजगार से जुड़ा हुआ है। ऐसे में स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिलना चाहिए। लंबे समय से L1-L2 भर्ती प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र के युवाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

"एक ओर स्थानीय युवा रोजगार के लिए इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति किए जाने से स्थानीय बेरोजगारों के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में पहले स्थानीय युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।"

ज्ञापन में सरपंचों ने NMDC प्रबंधन से L1-L2 भर्ती प्रक्रिया को बिना और विलंब किए तत्काल शुरू करने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की है।

सरपंचों का कहना है कि क्षेत्र के विकास और स्थानीय लोगों के हित में NMDC प्रबंधन को रोजगार के अवसरों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post