संभागीय जनसंपर्क कार्यालय जगदलपुर में 42 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सहायक ग्रेड-1 अविंद्र पाणिग्राही को भावभीनी विदाई
जगदलपुर, 1 सितम्बर 2026। संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, जगदलपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड-1 अविंद्र पाणिग्राही को शासकीय सेवा में 42 वर्षों का लंबा और निष्ठावान कार्यकाल पूरा करने के उपरांत कार्यालय परिवार द्वारा गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर सहकर्मियों ने उनके सुदीर्घ अनुभव और उत्कृष्ट सेवा भाव को याद करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।संयुक्त संचालक ने शॉल व श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित
कार्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त संचालक कमल कुमार बघेल ने पाणिग्राही को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बघेल ने कहा कि चार दशकों से अधिक की निरंतर शासकीय सेवा अपने आप में निष्ठा और समर्पण की मिसाल है।
पाणिग्राही ने अपने पूरे सेवाकाल में दायित्वों का निर्वहन पूरी सजगता, समयबद्धता और ईमानदारी से किया, जो विभाग के युवा कर्मचारियों के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ आयु और सुख-शांतिमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
सहकर्मियों ने साझा किए अनुभव, शांत स्वभाव की सराहना
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्री पाणिग्राही के साथ कार्य करने के अपने अनुभवों को साझा किया। सहकर्मियों ने उनके शांत, मिलनसार स्वभाव और प्रशासनिक कार्यों में कुशल मार्गदर्शन की सराहना की।
पाणिग्राही ने अपने विदाई संबोधन में सभी सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विभाग में बिताए पलों को अपने जीवन की अमूल्य पूंजी बताया।
समारोह में ये रहे उपस्थित
इस विदाई समारोह में सहायक संचालक अर्जुन पाण्डेय, सहायक ग्रेड-1 बीआर पोयाम, फोटोग्राफर रामनारायण ध्रुव, दफ्तरी जीआर बघेल सहित संभागीय जनसंपर्क कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं सहयोगी उपस्थित रहे।ृ
📰 यह भी पढ़ें
🔗 बस्तर ज्ञानगुड़ी: पहले राउंड में चार बच्चों का MBBS में चयन, कलेक्टर ने टैबलेट देकर किया सम्मानित 🔗 जगदलपुर में सिंधी समाज मनाएगा थदड़ी पर्व, 3 सितंबर को माता शीतला की पूजा 🔗 बचेली में NMDC भर्ती विवाद: कांग्रेस का अल्टीमेटम, 10 दिन में नहीं हुई भर्ती तो उग्र आंदोलनसंबंधित खबरें: बस्तर की शिक्षा सफलता | थदड़ी पर्व | NMDC भर्ती विवाद
