नाबालिक से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
जगदलपुर | 02 सितंबर 2026
बस्तर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई POCSO एक्ट एवं BNS की धारा 65(1) के तहत की गई है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता ने बस्तर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने पहले फोन पर बातचीत में उसे शादी का झांसा दिया और वादा किया। इसके बाद आरोपी ने:
29 जनवरी को पीड़िता को सुनसान जगह पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए
30 जनवरी को फिर से बुलाकर दुष्कर्म किया
28 अगस्त को अपनी पत्नी के मायके जाने का फायदा उठाकर घर बुलाकर दुष्कर्म किया
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में त्वरित कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 01 सितंबर 2026 को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी के बारे में
गिरफ्तार आरोपी 24 वर्षीय युवक है, जो बस्तर जिले का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं और BNS की धारा 65(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
टीम में शामिल रहे ये अधिकारी
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी बस्तर निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक अरुण कुमार सिन्हा, स.उ.नि. चतुर राम बघेल, स.उ.नि. सुजाता नायडू, प्र.आर. 391 उमेश चंदेल, आरक्षक 99 अमर कश्यप, डीएसएफ आरक्षक 4051 निरंजन वैध एवं डीएसएफ महिला आरक्षक 3044 सरदई सेठिया का विशेष योगदान रहा।
📰 यह भी पढ़ें
🔗 42 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद अविंद्र पाणिग्राही को संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में भावभीनी विदाई 🔗 बस्तर ज्ञानगुड़ी: पहले राउंड में चार बच्चों का MBBS में चयन, कलेक्टर ने टैबलेट देकर किया सम्मानित 🔗 जगदलपुर में सिंधी समाज मनाएगा थदड़ी पर्व, 3 सितंबर को माता शीतला की पूजा 🔗 बचेली में NMDC भर्ती विवाद: कांग्रेस का अल्टीमेटम, 10 दिन में नहीं हुई भर्ती तो उग्र आंदोलनसंबंधित खबरें: बस्तर की शिक्षा सफलता | थदड़ी पर्व | NMDC भर्ती विवाद | जनसंपर्क विभाग