हिंदी दिवस: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में शिक्षा एवं हिंदी अध्ययनशाला का संयुक्त कार्यक्रम, छात्रों ने दी प्रस्तुतियां

हिंदी दिवस: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में शिक्षा एवं हिंदी अध्ययनशाला के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम, छात्रों ने दी प्रस्तुतियां

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में शिक्षा अध्ययनशाला एवं हिंदी अध्ययनशाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि एवं उपस्थित विद्यार्थी।
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कालीपुर कैम्पस में हिंदी दिवस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि।
जगदलपुर, 15 सितंबर 2026 — शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर के कालीपुर कैम्पस स्थित शिक्षा अध्ययनशाला में शिक्षा अध्ययनशाला एवं हिंदी अध्ययनशाला के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं जागरूकता की भावना विकसित करना तथा हिंदी के व्यापक प्रयोग को प्रोत्साहित करना रहा।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में एम. एस. मिश्रा (विभागाध्यक्ष, कला संकाय) एवं डॉ. समीर ठाकुर (DSW, SMKV बस्तर) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मनीषा, डॉ. पी. एन. सिंह चौहान एवं डॉ. सुनीता सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय प्रताप सिंह ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रीति साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री चंद्रकाली, सुश्री इन्दु तथा बी. एड. के छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

हिंदी भाषा के महत्व पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिंदी भाषा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा, संवेदना और सामाजिक एकता की महत्वपूर्ण कड़ी है।

डिजिटल युग में हिंदी के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा

वर्तमान डिजिटल युग में हिंदी के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा, शोध, तकनीकी एवं सामाजिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।

तीन प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

हिंदी दिवस के इस कार्यक्रम में निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया —

क्रमप्रतियोगिता
01हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
02शुद्ध लेखन प्रतियोगिता
03मुक्त कविता लेखन प्रतियोगिता

विद्यार्थियों ने किया उत्साहपूर्वक सहभागिता

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हिंदी भाषा की महत्ता, हिंदी साहित्य एवं मातृभाषा के सम्मान से संबंधित विचार एवं प्रस्तुतियां दीं। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अन्य भाषाओं का ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ अपनी हिंदी भाषा के प्रति भी गौरव एवं आत्मविश्वास की भावना रखें।

हिंदी के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


📖 यह भी पढ़ें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post