बचेली नगर पालिका में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना, अध्यक्ष राजू जयसवाल ने किया ध्वजारोहण
बचेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बचेली में गरिमामय ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजू जयसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
ध्वजारोहण एवं समारोह
ध्वजारोहण से पहले उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद अध्यक्ष राजू जयसवाल ने तिरंगा फहराया और सभी ने एकता, अखंडता एवं विकास के लिए संकल्प लिया।
उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदनी, पार्षद श्रीमती विलासिनी नाग, धनसिंह नाग, दीपक सरकार, नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) राम कृष्ण राव, इंजीनियर संतोष कुमार नेगी, नेता प्रतिपक्ष मनोज शाह सहित कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
समारोह में उपस्थित सभी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प लिया।
- बचेली नगर पालिका में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना, अध्यक्ष राजू जयसवाल ने किया ध्वजारोहण
- जिला न्यायालय परिसर जगदलपुर में हर्षोल्लास के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्रधान न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण
- बस्तर पुलिस ने किया 'साइबर जागृति अभियान' का शुभारंभ, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा सात सप्ताह का अभियान
- बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
- बस्तर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली परेड की सलामी
