AMNS India Advertisement

बस्तर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली परेड की सलामी

बस्तर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली परेड की सलामी

जगदलपुर के लालबाग मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा परेड की सलामी लेते हुए, मंच पर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर व एसपी उपस्थित
📷 जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जगदलपुर। ऐतिहासिक लालबाग मैदान में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय इस मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने परेड की सलामी ली।

उप मुख्यमंत्री ने पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया। उन्होंने परंपरा के अनुसार शहीद परिवारों और भूतपूर्व सैनिकों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया।

परेड में 16 प्लाटूनों ने दिखाया उत्कृष्ट मार्च पास्ट

परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण भारती और परेड टू आईसी उप निरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व में 16 प्लाटूनों ने बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया।

शस्त्र सहित दल:

  • प्रथम स्थान: सीआरपीएफ 241 (महिला) बटालियन, सेड़वा

  • द्वितीय स्थान: सीआरपीएफ 80 (पुरुष) बटालियन, कैंप जगदलपुर

  • तृतीय स्थान: जिला नगर सेना महिला बल, बस्तर

  • सांत्वना पुरस्कार: अन्य शामिल दलों को

शस्त्र रहित दल :

  • प्रथम स्थान: एनसीसी पीएम सेजेस जूनियर डिवीजन, धरमपुरा

  • द्वितीय स्थान: पीजी कॉलेज, धरमपुरा-02

  • तृतीय स्थान: एनसीसी सेजेस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, जूनियर विंग, जगदलपुर

  • सांत्वना पुरस्कार: अन्य दलों को

शहीद परिवारों व अधिकारियों को किया सम्मानित

मुख्य अतिथि ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों से भेंटकर शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने बिखेरा जलवा

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में माता रुक्मणी कन्या आश्रम (डिमरापाल) ने प्रथम स्थान हासिल किया। संस्कार द गुरुकुल (चिड़ईपदर) को द्वितीय और निर्मल हायर सेकेंडरी स्कूल को तृतीय स्थान मिला। अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय सहित जिला प्रशासन, पुलिस, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post