AMNS India Advertisement

बस्तर पुलिस ने किया 'साइबर जागृति अभियान' का शुभारंभ, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा सात सप्ताह का अभियान

बस्तर पुलिस ने किया 'साइबर जागृति अभियान' का शुभारंभ, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा सात सप्ताह का अभियान

बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा प्रेस वार्ता में 'साइबर जागृति अभियान' की जानकारी देते हुए, मंच पर अतिरिक्त एसपी सुखनंदन राठौर, सिटी एसपी सुमित कुमार व साइबर टीम के सदस्य
📷 बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने 'साइबर जागृति अभियान' के शुभारंभ के अवसर पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, सिटी एसपी सुमित कुमार, साइबर टीम के सदस्य एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस की फ्लैगशिप पहल ‘साइबर जागृति अभियान’ का आज बस्तर में शुभारंभ किया गया। यह अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सात सप्ताह चलेगा और इसका समापन गांधी जयंती के अवसर पर होगा। प्रत्येक सप्ताह साइबर अपराधों से जुड़े अलग-अलग विषयों पर केंद्रित रहेगा।

एसपी शलभ सिन्हा ने प्रेस वार्ता में दी अभियान की जानकारी

पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव, जागरूकता एवं अनुपालन से जुड़े मीडिया के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

'साइबर जागृति की एक सेल्फी' अभियान की भी शुरुआत

इस अवसर पर ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर अभियान से जोड़ना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अपनी व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी साझा न करें तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं।

प्रेस वार्ता में उपस्थित अधिकारी

प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, सिटी एसपी सुमित कुमार, साइबर टीम के सभी सदस्य, राजपत्रित अधिकारी एवं बस्तर पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

मीडिया को बनाया गया अभियान का प्रमुख साझेदार

साइबर अपराधों के विरुद्ध जागरूकता में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उसे अभियान का प्रमुख साझेदार बनाया गया।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post