ISSN: 3139-9959 (Online)

नारायणपुर: अवैध देशी मदिरा परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 102 पौवा शराब और मोटरसाइकिल जब्त

अवैध देशी मदिरा का परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार, 102 पौवा शराब एवं मोटरसाइकिल जब्त

थाना ओरछा पुलिस की कार्रवाई, कुल 18.360 बल्क लीटर देशी मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित ₹16,360 की सामग्री जब्त

"थाना ओरछा पुलिस द्वारा ग्राम बड़गुमर के पास अवैध देशी मदिरा परिवहन करते हुए पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से जब्त 102 पौवा देशी मदिरा की बोतलें और मोटरसाइकिल"

नारायणपुर: थाना ओरछा पुलिस द्वारा ग्राम बड़गुमर के पास अवैध देशी मदिरा परिवहन करते हुए पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से जब्त 102 पौवा देशी मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल। — फोटो: नारायणपुर पुलिस

नारायणपुर, बस्तर | 18 अक्टूबर 2026: पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी छोटेडोंगर मनोज मांडवी एवं थाना प्रभारी ओरछा राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना ओरछा पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 102 पौवा देशी मदिरा तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

दिनांक 16.10.2026 को थाना ओरछा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG-19-BQ-2811 में अवैध रूप से देशी मदिरा रखकर परिवहन कर रहे हैं तथा उसे बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर थाना ओरछा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ओरछा से नारायणपुर जाने वाले मार्ग पर ग्राम बड़गुमर के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर जांच की गई।

दो पिट्ठू बैग से बरामद हुई देशी मदिरा

जांच के दौरान मोटरसाइकिल में रखे दो पिट्ठू बैग से देशी मदिरा बरामद हुई। पहले बैग से 180 एमएल की 60 नग देशी मदिरा की बोतलें, कुल 10.800 बल्क लीटर तथा दूसरे बैग से 180 एमएल की 42 नग देशी मदिरा की बोतलें, कुल 7.560 बल्क लीटर बरामद की गईं। इस प्रकार दोनों बैग से कुल 102 नग पौवा, 18.360 बल्क लीटर देशी मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,160 है, जब्त की गई। मौके पर अवैध देशी मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-19-BQ-2811 को विधिवत जब्त किया गया। जब्त मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत ₹8,200 बताई गई है। इस प्रकार जब्त शराब एवं मोटरसाइकिल की कुल अनुमानित कीमत ₹16,360 है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

गिरफ्तार आरोपियों में जुरियाराम कावड़े, पिता स्वर्गीय बोटीराम कावड़े, उम्र 28 वर्ष, निवासी टाहकाकावाड़ा, वर्तमान निवास ओरछा मांझीपारा, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) तथा सुमन ध्रुव, पिता स्वर्गीय वाड़गे, उम्र 30 वर्ष, निवासी इंदिरा आवासपारा, ओरछा, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) शामिल हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना ओरछा में अपराध क्रमांक 09/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को दिनांक 16.10.2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

नारायणपुर पुलिस की अपील

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री जैसी गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें। जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नारायणपुर पुलिस प्रतिबद्ध है।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post