ISSN: 3139-9959 (Online)

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक का शिक्षक सम्मान सम्मेलन: छुरिया में 300 शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक का शिक्षक सम्मान सम्मेलन: 300 शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया गया सम्मानित

शिक्षकों के लिए ग्रामीण बैंक एक सच्चा मित्र व सहयोगी — बैंक अधिकारियों ने दी वित्तीय अनुशासन एवं मनी मैनेजमेंट की जानकारी

"छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा छुरिया में आयोजित शिक्षक सम्मान सम्मेलन में प्रतीक चिन्ह और स्मृति चिन्ह प्राप्त करते हुए बड़ी संख्या में शिक्षक, साथ में बैंक अधिकारी एवं अतिथिगण"
छुरिया (राजनांदगांव): छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान सम्मेलन में प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति चिन्ह प्राप्त करते हुए शिक्षकगण, साथ में मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथिगण। — फोटो: छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक

छुरिया, राजनांदगांव | 18 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने हेतु शिक्षक सम्मान सम्मेलन का गरिमामयी एवं भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिक्षकों को छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की ओर से प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिक्षकों का अभिनंदन किया।

ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों एवं शिक्षक प्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष सिंह एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र उइके उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू, जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष अमरदास बंजारे, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं ब्लॉक संरक्षक दिनेश कुरेटी, ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष कीरत गणवीर, शिक्षक नेता राजेंद्र लाडेकर, लोकेश साहू, बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी विजय गुप्ता, छुरिया शाखा प्रबंधक अनुराग सोनी, चिचोला शाखा प्रबंधक श्रीमती पूजा बुधौलिया, गैंदाटोला शाखा प्रबंधक देवेश कुमार भोई एवं भोलापुर शाखा प्रबंधक पी. यशवंत उपस्थित रहे।

बचत एवं आवास ऋण योजनाओं की दी गई जानकारी

सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक परिवार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों को बारी-बारी से प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अन्य विशेष अतिथियों ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्रामीण बैंक को शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए एक सच्चा मित्र व सहयोगी बताया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से ग्रामीण बैंक की नवीन आवास ऋण योजना, बचत योजना सहित पर्सनल लोन आदि का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश शिक्षकों का वेतन खाता ग्रामीण बैंक में ही है, जहां समय-समय पर वित्तीय लाभ एवं सहायता आसानी से मिलती रहती है। अनेक शिक्षकों ने यहां से आवास लोन एवं व्यक्तिगत ऋण आदि समय-समय पर लिए हैं।

वित्तीय अनुशासन एवं मनी मैनेजमेंट पर विशेष मार्गदर्शन

सम्मेलन के दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा शिक्षकों को भविष्य हेतु बचत, वित्तीय अनुशासन और मनी कंट्रोल मैनेजमेंट के गुर सिखाए गए। अधिकारियों ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए इमरजेंसी फंड तैयार रखने की आवश्यकता और भविष्य की सुरक्षा के लिए सही जगह निवेश करने के महत्व पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा बैंक की 555 दिनों की विशेष मियादी जमा योजना के महत्व, आकर्षक ब्याज दरों और मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही ग्रामीण अंचल में कार्यरत वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए बैंक द्वारा शुरू की गई नई ग्रामीण आवास योजना की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

300 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

बैंक अधिकारियों ने बताया कि नई ग्रामीण आवास योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को अपना पक्का मकान बनाने हेतु सुलभ और आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंत में बैंक प्रबंधन ने उपस्थित समस्त शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया तथा सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की उत्कृष्ट और जनहित बैंक सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई। उक्त सम्मेलन में जगदीश साहू, संतोष जैन, नाथूराम सूर्यवंशी, ओमप्रकाश नेटी, नूरजहां खान, रेखा पुजारी, बीरेंद्र साहू, नवलसिंह साहू, कोमल गुरु, मोहित राम साहू, ईश्वर लाल मंडावी, चिम्मन लाल साहू, ज्ञानेश्वर जामुलकर, रत्नदीपा कमलेश्वर, रीना जगनित, हेमलाल सहारे, मुकेश साहू, बाबूलाल बसु, सरोज कोटरे, चेतन दुबे, शैलेंद्र कोटरे, बृजलाल चंद्रवंशी, बलेश्वर साहू, सुनील देवांगन, गिरधर साहू, मूलचंद साहू, बेदराम टांडेकर, गजेंद्र साहू, प्रकाश साहू, कांति साहू, गिरधारी सहारे, प्रीतम कोठारी, रेशमी टंडन सहित क्षेत्र के लगभग 300 (तीन सौ) शिक्षकों को ग्रामीण बैंक द्वारा सम्मानित किया गया।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post