ISSN: 3139-9959 (Online)

आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ की कांकेर क्षेत्रीय बैठक संपन्न, 25 अक्टूबर को रायपुर में प्रांतीय अधिवेशन

 

आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ की कांकेर क्षेत्रीय बैठक संपन्न

संगठन की एकता और आरक्षित वर्ग के अधिकारों की रक्षा का लिया गया संकल्प, 25 अक्टूबर को रायपुर में होगा प्रांतीय अधिवेशन

"छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ की कांकेर में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में भाग लेने वाले पदाधिकारी एवं कर्मचारी"
कांकेर: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ की कांकेर में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मचारी। — फोटो: आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़
कांकेर, बस्तर | 18 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजी. आर. एल. ध्रुव के क्षेत्रीय दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को कांकेर में आयोजित बैठक संपन्न हुई।

एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संगठन की एकता, मजबूती तथा आरक्षित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी प्रांतीय अधिवेशन 25 अक्टूबर को रायपुर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस सफल बैठक के आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं साथियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

एकता ही शक्ति है, संगठन ही अधिकारों की पहचान है

संगठन ने सभी साथियों से संगठन की एकता और मजबूती के लिए मिलकर आगे बढ़ने की अपील की है। बैठक में यह संदेश दिया गया कि एकता ही शक्ति है और संगठन ही अधिकारों की पहचान है। उक्त जानकारी प्रांतीय संगठन सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी की गई है। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष इंजी. आर. एल. ध्रुव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post