ISSN: 3139-9959 (Online)

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोड़ेनार में 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब तस्करी पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोड़ेनार में 75 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश से लाई गई 3750 नग शराब (675 लीटर) जब्त, कीमत ₹5,06,250

जगदलपुर, बस्तर | 18 अक्टूबर 2026:

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोड़ेनार पुलिस ने दिगर राज्य मध्यप्रदेश से बिक्री के लिए लाई गई अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा स्टॉक जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

थाना कोड़ेनार पुलिस द्वारा जब्त 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के सामने बैठा आरोपी और थाने का स्टाफ
थाना कोड़ेनार में जब्त अवैध अंग्रेजी शराब के सामने बैठा आरोपी एवं थाने का स्टाफ। — फोटो: बस्तर पुलिस

🎥 वीडियो में देखें: जब्त शराब और आरोपी

▶ यूट्यूब पर वीडियो देखें

मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी

शनिवार को सूचना प्राप्त हुई कि दुलगो कवासी निवासी मावलीभाटा जहाजभाटा पारा के द्वारा अवैध रूप से दिगर राज्य मध्यप्रदेश का अंग्रेजी शराब दशहरा मेला बाजार में बिक्री करने के लिए अपने घर में डंप कर रखा है। मुखबिर सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में एसडीओपी केशलूर लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विजय पटेल के नेतृत्व में थाना कोड़ेनार से टीम गठित कर रवाना किया गया।

कमरे में ताला लगाकर रखी थी शराब

पुलिस टीम ग्राम मावलीभाटा जहाजभाटा पारा स्थित आरोपी के घर पहुंची। घर के एक कमरे में ताला लगा हुआ था, जिसे खुलवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे के अंदर 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब  कुल 3750 नग मिली। शराब के रखने व बिक्री करने के संबंध में आरोपी द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिए गए। पूछताछ करने पर आरोपी ने दशहरा मेला मड़ई में बिक्री करने के लिए लाने की बात स्वीकार की।

📌 जब्त सामग्री का विवरण:

  • अवैध अंग्रेजी शराब : 75 पेटी (3750 नग)
  • कुल मात्रा: 675 लीटर (6,75,000 ML)
  • अनुमानित कीमत: ₹5,06,250
  • आरोपी: दुलगो कवासी ( उम्र 45 वर्ष)

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

अवैध अंग्रेजी शराब 3750 नग को विधिवत कार्यवाही कर जप्त किया गया। आरोपी दुलगो कवासी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। मामले में संबंधित अन्य आरोपियों का पता तलाश जारी है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विजय पटेल, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपक कुमार बखला, सहायक उप निरीक्षक श्रवण कुमार कश्यप, आरक्षक 104 सुरेश आचले, आरक्षक 209 रोहित वेट्टी, आरक्षक 885 मोहन बघेल, आरक्षक 3088 गोविन्द ठाकुर, आरक्षक 514 मुरलीधर कश्यप एवं थाना के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📰 यह भी पढ़ें:

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post