भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का बस्तर आगमन पर अभूतपूर्व स्वागत व अभिनंदन
स्वास्थ्य लाभ लेकर ढाई महीने बाद बस्तर पहुंचे किरण सिंह देव, एयरपोर्ट से जिला कार्यालय तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
जगदलपुर, बस्तर | 17 अक्टूबर 2026: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का शुक्रवार को बस्तर आगमन पर अभूतपूर्व स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। लगभग ढाई महीने बाद स्वास्थ्य लाभ लेकर लौटे प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं व संगठन में भारी हर्ष एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने जोश-खरोश के साथ जगह-जगह गाजे-बाजे, आतिशबाजी, पुष्प वर्षा और फूलमालाओं से उनका भव्यतम स्वागत किया। विभिन्न चौक-चौराहों व प्रमुख मार्गों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी की।सर्वप्रथम मां दंतेश्वरी शक्ति पीठ में शीश नवाया
राजधानी रायपुर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष विमान से बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के शक्ति पीठ दंतेवाड़ा पहुंचे और मांईजी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहां से शाम करीब सवा चार बजे प्रदेश अध्यक्ष मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचे, जहां से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न समाजों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा उनके भव्य व आत्मीय स्वागत का सिलसिला आरंभ हुआ।
कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
करीब दो घंटे तक विभिन्न स्थानों पर भारी स्वागत-अभिनंदन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय सहित संगठन के नेताओं ने उनका हार्दिक स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सभी के स्नेहिल स्वागत के लिए हृदय से आभार प्रदर्शित किया।
जनता और कार्यकर्ताओं का स्नेह ही असली पूंजी: किरण सिंह देव
देव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह ही उनकी असली पूंजी है। उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए हम सभी को निरंतर कार्य करना है। देव ने भाजपा जिला कार्यालय को मंदिर की उपमा देते हुए प्रणाम किया एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार माना।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के भव्य स्वागत-अभिनंदन के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, बस्तर सांसद महेश कश्यप, पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, अश्विन सरडे, महापौर संजय पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, परीस राम बेसरा, आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, ललिता यादव, सफीरा साहू, राजकुमारी यादव, लखीधर बघेल, योगेन्द्र पाण्डेय, बलदेव मण्डावी, खेमसिंह देवांगन, प्रदीप देवांगन, आनंद मोहन मिश्रा, फूल सिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास, नारायण ठाकुर, किरण सेन, आलोक अवस्थी, कृष्ण कुमार शुक्ला, रोहित त्रिवेदी, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, संतोष बघेल एवं विनय सोना आदि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
