ISSN: 3139-9959 (Online)

बस्तानार आश्रम छात्रावास के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संघ की बैठक, चमेली बाई बनीं ब्लॉक अध्यक्ष

बस्तानार आश्रम छात्रावास के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संघ की बैठक, चमेली बाई बनीं ब्लॉक अध्यक्ष

बस्तानार आश्रम छात्रावास में छत्तीसगढ़ लघुवेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ की बैठक में उपस्थित कर्मचारी
छत्तीसगढ़ लघुवेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ जगदलपुर की बैठक में बस्तानार आश्रम छात्रावास के कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ लघुवेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ जगदलपुर के जिला अध्यक्ष श्री अनिल यादव की अध्यक्षता में शनिवार को बस्तानार के आश्रम छात्रावास में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इन मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक में प्रमुख रूप से माह के पांच तारीख तक सभी कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने एवं समस्त कर्मचारियों को श्रम सम्मान राशि दिए जाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से श्रीमती चमेली बाई को बस्तानार ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया।

4-5 माह से नहीं मिला वेतन, कर्मचारी परेशान

आश्रम छात्रावास में कार्यरत चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को विगत 4-5 माहों से वेतन भुगतान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जगदलपुर के द्वारा नहीं किए जाने के कारण कर्मचारी आर्थिक एवं मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। बैठक में कहा गया कि इस माह राष्ट्रीय पर्व दशहरा है, ऐसे में वेतन न मिलने से कर्मचारियों की परेशानी और बढ़ गई है।

शीघ्र होगी सहायक आयुक्त से मुलाकात

संघ के प्रतिनिधि शीघ्र ही सहायक आयुक्त महोदय से भेंट कर वेतन भुगतान करने हेतु चर्चा करेंगे एवं कर्मचारियों का वेतन भुगतान करवाया जाएगा।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष विनोद पाणिग्रही सहित ब्लॉक के काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। यह प्रेस विज्ञप्ति जिला संरक्षक नीलकंठ साहू ने जारी किया।


📰 यह भी पढ़ें

वस्तानार में लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक: 8-9 महीने से वेतन नहीं मिलने पर आदिम जाति कल्याण विभाग पर नाराजगी

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में व्यवसाय एवं वाणिज्य की बदलती संभावनाओं पर विशेष व्याख्यान आयोजित

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में मानवशास्त्रीय अनुसंधान की नैतिक चुनौतियों पर विशेष व्याख्यान आयोजित

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की शुरुआत: कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी, 75 दिनों के महापर्व को मिली अनुमति

बस्तर के ढोकरा शिल्प को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, चिलकुटी बनेगा मॉडल प्रीमियम क्लस्टर

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कृषि महाविद्यालय जगदलपुर में गूंजी 'सच्ची आवाजें', जुम्बा-योग और कला से सीखा तनाव प्रबंधन

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post