बस्तर की बेटी एलिसीबा ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान, इंस्पायर अवार्ड में चयन पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया सम्मानित
![]() |
| इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर बस्तर की छात्रा एलिसीबा को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विशेष रूप से सम्मानित किया। |
प्रतिभा किसी क्षेत्र की मोहताज नहीं — शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री यादव ने एलिसीबा को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे अंचल से निकलकर किसी छात्रा का राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह सफलता दर्शाती है कि प्रतिभा किसी क्षेत्र विशेष की मोहताज नहीं होती — सही मार्गदर्शन और लगन से सुदूर वनांचल के बच्चे भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।
शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने छात्रा के शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की और कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने तथा नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग देने हेतु प्रतिबद्ध है।
पूरे प्रदेश के शैक्षणिक जगत में हर्ष
एलिसीबा की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से न केवल बस्तर जिले में, बल्कि पूरे प्रदेश के शैक्षणिक जगत में हर्ष का माहौल है। यह सफलता बस्तर के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
