गणेशोत्सव 2026: कोतवाली पुलिस ने गणेश समितियों के साथ की बैठक, सुरक्षा के दिए 10 अहम निर्देश

गणेशोत्सव को लेकर कोतवाली पुलिस की गणेश समितियों के साथ बैठक, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जगदलपुर के थाना कोतवाली में गणेशोत्सव को लेकर गणेश समितियों के साथ पुलिस की बैठक में सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी करते अधिकारी।
थाना कोतवाली परिसर में गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दिशा-निर्देश देते CSP जगदलपुर एवं थाना प्रभारी।
जगदलपुर, 13 सितंबर 2026 — आगामी गणेशोत्सव एवं विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली, जगदलपुर क्षेत्र अंतर्गत समस्त गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों एवं आयोजकों की बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में CSP जगदलपुर सुमित कुमार धोत्रे की अध्यक्षता तथा थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर की उपस्थिति में थाना कोतवाली परिसर में संपन्न हुई।

पंडालों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश

बैठक में गणेश पंडालों एवं आगामी विसर्जन कार्यक्रमों की सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। समितियों को विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए —

क्रमदिशा-निर्देश
01गणेश पंडालों में CCTV कैमरों एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना
02पंडालों में फायर सेफ्टी एवं विद्युत सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध रखना
03विसर्जन के निर्धारित मार्ग, समय एवं स्थल का पालन करना
04विसर्जन रैली के दौरान यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखना
05ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं DJ का संचालन प्रचलित नियमों, सक्षम प्राधिकारी के आदेशों तथा माननीय न्यायालयों द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप करना
06अश्लील, आपत्तिजनक एवं फूहड़ गीतों का प्रयोग नहीं करना
07विसर्जन रैली के दौरान किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन, खतरनाक स्टंट अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचना
08भीड़ नियंत्रण एवं आपात स्थिति के लिए समितियों द्वारा पर्याप्त संख्या में जिम्मेदार स्वयंसेवकों की नियुक्ति करना
09पंडाल एवं विसर्जन मार्ग के आसपास स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन का विशेष ध्यान रखना
10किसी भी अप्रिय घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देना

समितियों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

बैठक में गणेश समितियों के पदाधिकारियों द्वारा नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में गणेशोत्सव मनाने तथा पुलिस एवं प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

बस्तर पुलिस की आमजन से अपील

बस्तर पुलिस की सभी गणेश उत्सव समितियों एवं आमजन से अपील है कि गणेशोत्सव को श्रद्धा, उत्साह एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

"श्रद्धा के साथ उत्सव, जिम्मेदारी के साथ आयोजन।"
— बस्तर पुलिस

📖 यह भी पढ़ें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post