नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: जगदलपुर कोतवाली ने 144 नशीली कैप्सूल व बाइक की जप्त, एक गिरफ्तार
![]() |
| जगदलपुर। नशीली कैप्सूल बिक्री के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी भोला बघेल को उसके कब्जे से बरामद 144 नग प्रतिबंधित कैप्सूल व हीरो स्पेंडर मोटरसाइकिल (CG17LB0517) के साथ गिरफ्तार किया। |
थाना कोतवाली जगदलपुर को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति दलपत सागर सुलभ के पास आर्मी वाली टी-शर्ट पहनकर एक झिल्ली (पॉलीथिन) के अंदर अवैध रूप से नशीली कैप्सूल की बिक्री कर रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने सूचना स्थल के पास पहुँचकर घेराबंदी की और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति को दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भोला बघेल (28 वर्ष) बताया।
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से DICYCLOMINE HCI, TRAMADOL HCI & ACETAMINOPHEN CAPSULES (PYEEVON SPAS PLUS) कुल 18 स्ट्रीप (144 नग कैप्सूल) बरामद हुए। साथ ही, एक हीरो स्पेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG17LB0517) भी जब्त की गई। बरामदगी के संबंध में पूछताछ पर आरोपी कोई वैधानिक दस्तावेज या उचित जवाब नहीं दे सका और उसने नशीली कैप्सूलों को अवैध रूप से बिक्री करना स्वीकार किया।
इसके बाद, पुलिस ने जब्त किए गए प्रतिबंधित मादक पदार्थों को NDPS एक्ट की धारा 21(B) के तहत विधिवत जप्त कर आरोपी भोला बघेल को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय विशेष न्यायालय (NDPS), जगदलपुर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी
निरीक्षक – लीलाधर राठौर (थाना प्रभारी कोतवाली)
उप निरीक्षक – अरुण मरकाम
प्रशिक्षु उपनिरीक्षक – भूपेंद्र पैकरा
सउनि – बिजेन्द्र सिंह
प्र.आर. – विनोद चांदने
आरक्षक – तामेश्वर चंद्राकर, बलराम कश्यप, भीम, त्रिनाथ कश्यप
यह भी पढ़ें:
