बस्तर: नगरनार पुलिस ने 8.375 किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया

 

बस्तर: थाना नगरनार ने 8.375 किलो गांजा के साथ तस्कर को दबोचा, कीमत 4.20 लाख

बस्तर पुलिस द्वारा गिरफ्तार गांजा तस्कर प्रदीप बेपारी
बस्तर जिले के थाना नगरनार पुलिस द्वारा 8.375 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर।
जगदलपुर। बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगरनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.375 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जप्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4,20,000 रुपये आंकी गई है।


🚨 मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के दिशा-निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धनपुंजी फोरेस्ट नाका के पास एक व्यक्ति पीठ पर बैग लेकर बस का इंतजार कर रहा है, जिसमें मादक पदार्थ गांजा रखा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची और संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप बेपारी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कुरूकोंडा, थाना कुरूकोंडा, जिला मलकानगिरी (उड़ीसा) है। उसके पास से मादक पदार्थ गांजा – कुल 08 पैकेट में 8.375 किलोग्राम, कीमत ₹4,20,000 । एक एंड्रॉइड मोबाइल – कीमत ₹5,000 जब्त किया गया।

आरोपी उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रायपुर की ओर परिवहन कर रहा था। पुलिस ने उसे थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत धनपुंजी फोरेस्ट नाका के पास से गिरफ्तार किया।

आरोपी के कृत्य को अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाया गया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 115/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में अहम भूमिका : निरीक्षक संतोष सिंह, उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, सउनि सतीश तिवारी, प्रआर तुलसी दास, आरक्षक बलराम कश्यप, आरक्षक चंद्रकुमार कंवर, वाहन चालक अविनाश मांझी।


📌 मुख्य बिंदु

  • उड़ीसा से छत्तीसगढ़ हो रही गांजा तस्करी पर अंकुश

  • मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई

  • 8.375 किलो गांजा जप्त, कीमत ₹4.20 लाख

  • ✅ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post