Bastar: स्कूटी में 15 KG गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

जगदलपुर: स्कूटी में 15 KG गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, बोधघाट पुलिस व ब्लैक पैथर की संयुक्त कार्रवाई

स्कूटी, नकदी व दो मोबाइल सहित कुल 8.26 लाख की संपत्ति जप्त

Bodhghat police and Black Panther team arresting two drug smugglers with 15 kg ganja from scooter at Lamni road Jagdalpur NDPS action
बोधघाट पुलिस और ब्लैक पैथर की संयुक्त टीम ने स्कूटी सवार दो आरोपियों से 15.110 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने स्कूटी, दो मोबाइल और नकदी सहित कुल 8.26 लाख की संपत्ति जप्त की।

जगदलपुर (13 जून 2026)। बस्तर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत थाना बोधघाट क्षेत्र में स्कूटी से अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

दिनांक 12 जून 2026 को बोधघाट थाना को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG17 KY 3495) से नेतानार तरफ से बाईपास होते हुए लामनी रोड से बोधघाट चौक की तरफ आ रहे हैं। वे अपने संयुक्त कब्जे में काले और ग्रे रंग के दो पिट्ठू बैग में अवैध गांजा रखकर बिक्री के लिए जगदलपुर की तरफ परिवहन कर रहे थे।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में बोधघाट पुलिस स्टाफ तथा ब्लैक पैथर की संयुक्त टीम बनाई गई।

लामनी रोड पर घेराबंदी, दो आरोपी धराए

टीम तत्काल लामनी रोड पर पहुंची और एमसीपी (मोबाइल चेकिंग पोस्ट) लगाकर रेड कार्रवाई की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार लामनी तरफ से एक्टिवा स्कूटी पर दो युवक आते दिखे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बताए:

  • सुनील कश्यप, उम्र 28 वर्ष, निवासी नानगुर, थाना नानगुर, जिला बस्तर

  • सागर कश्यप, उम्र 22 वर्ष, निवासी नेगीगुड़ा, थाना परपा, जिला बस्तर

जब्ती का विवरण

आरोपियों के संयुक्त कब्जे से तलाशी में निम्नलिखित संपत्ति बरामद हुई:

  • अवैध मादक पदार्थ गांजा 15.110 किलोग्राम (कीमत: ₹7,55,500)

  • स्कूटी एक्टिवा क्रमांक CG17 KY 3495 (कीमत: ₹50,000)

  • नगदी रकम ₹1,100

  • दो नग पुराना इस्तेमाली टच स्क्रीन मोबाइल (Oppo व Lava, कीमत: ₹20,000)

कुल जब्ती मूल्य: ₹8,26,600

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपियों के पास से गांजा रखने, परिवहन करने या बिक्री करने का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। पुलिस ने यह कृत्य अपराध धारा 20(B)(ii)(B) NDPS Act का पाया जाने पर उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त करते हुए आरोपियों को 12 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के विरुद्ध 20(B)(ii)(B) NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड के लिए विशेष NDPS न्यायालय, जगदलपुर पेश किया गया।

आरोपी सुनील कश्यप उम्र 28 वर्ष निवासी नानगुर थाना नानगुर जिला बस्तर, सागर कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी नेगीगुड़ा थाना परपा जिला बस्तर के बताए गए हैं।

जप्त संपत्ति :

अवैध मादक पदार्थ गांजा 15.110 किलोग्राम कीमत ₹7,55,500, स्कूटी एक्टिवा क्रमांक CG17 KY 3495 कीमत ₹50,000, नगदी रकम ₹1,100, दो नग पुराना इस्तेमाली टच स्क्रीन मोबाइल (Oppo व Lava) कीमत ₹20,000, कुल कीमत ₹8,26,600

इन अधिकारी कर्मचारियों की रही भूमिका:

निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, पीएसआई नागेंद्र सिंग, प्रिया यादव, निर्मला सिदार, सहायक उप निरीक्षक सतीश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, पवन श्रीवास्तव, आरक्षक दीपक मिंज, राम ठाकुर, परमानंद भोयर, मनोज, चुरेन्द


basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post