बस्तर पुलिस का धमाकेदार एक्शन: 312 कानफोड़ू साइलेंसर और 40 प्रेशर हॉर्न रोड रोलर से नष्ट, देखें वीडियो
कोतवाली परिसर जगदलपुर में हुई कार्रवाई, 15 लाख के उपकरण किए गए बेकार, एसपी ने की अपील
📹 देखें पूरी कार्रवाई का वीडियो:
https://youtube.com/shorts/cMbFB7JihGk
दो साल से चल रहा था अभियान
पिछले दो वर्षों से बस्तर जिले में तेज आवाज़ वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इनसे होने वाले ध्वनि प्रदूषण से मरीजों, बुजुर्गों और छात्रों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था।
पुलिस ने मोटर यान अधिनियम के तहत ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ये सभी उपकरण जब्त किए थे।
एसपी बस्तर के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में ये सभी जब्त उपकरण रोड रोलर चलाकर मूल रूप से परिवर्तित कर नष्ट किए गए।
जब्ती का पूरा विवरण:
| वस्तु | मात्रा | अनुमानित मूल्य |
|---|---|---|
| मॉडिफाइड साइलेंसर | 312 नग | ₹15,00,000 |
| प्रेशर हॉर्न | 40 नग | (सहित) |
| कुल | - | ₹15,00,000 (लगभग) |
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
नगर पुलिस अधीक्षक सुमित धोत्रे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन, यातायात प्रभारी मधुसुदन नाग, थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान एवं यातायात व थाना के स्टाफ
पुलिस की चेतावनी और अपील
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि आगे भी मोटर यान अधिनियम का उल्लंघन कर मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न लगाकर तेज आवाज़ में चलने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव न पड़े।
उन्होंने लोगों से अपील की है:
"कंपनी द्वारा निर्मित मूल साइलेंसर एवं हॉर्न का ही अपने वाहनों पर उपयोग करें। मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने से बचें। वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।"
🚨 शहर में स्टंटबाजों का आतंक
गाड़ियों के साइलेंसर में छेड़छाड़ कर उन्हें बदलकर और हूटर का प्रयोग करने वाले बड़ी संख्या में शहर में मौजूद हैं। ये लोग शहर में स्टंट करते, कट मारते और तेज आवाज़ के साथ घूम रहे हैं। कुछ बोलो तो हुज्जत करना इनकी आदत बन गई है।
⚠️ इसी माह कुछ दिन पूर्व बोधघाट थाना क्षेत्र में एक ऐसे ही स्टंटमैन ने घर से टहलने के लिए निकले एक व्यक्ति को टक्कर मारते हुए भाग गया, जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई थी।
