विशाखापट्टनम की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रत्युषा 13 जून को जगदलपुर में देंगी परामर्श

डॉ. प्रत्युषा आई. एस. 13 जून को दुर्गा पॉलीक्लिनिक जगदलपुर में देंगी विशेष परामर्श


जगदलपुर। महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के उपचार एवं परामर्श के लिए विशाखापट्टनम की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रत्युषा आई. एस. 13 जून 2026 को जगदलपुर पहुंच रही हैं। वे चांदनी चौक स्थित दुर्गा पॉलीक्लिनिक में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श करेंगी।

डॉ. प्रत्युषा ए-वन हॉस्पिटल, विशाखापट्टनम से संबद्ध हैं तथा महिलाओं की विभिन्न जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार में विशेषज्ञता रखती हैं। इस विशेष ओपीडी में गर्भावस्था जांच, स्त्री रोग संबंधी समस्याएं, बांझपन (इन्फर्टिलिटी), पीसीओडी, अनियमित माहवारी, हार्मोनल बदलाव, बार-बार गर्भपात की समस्या, सफेद पानी (ल्युकोरिया), स्तन एवं बच्चेदानी से संबंधित रोगों का परामर्श उपलब्ध रहेगा।

इसके अलावा महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु टीकाकरण संबंधी जानकारी एवं परामर्श भी दिया जाएगा। दुर्गा पॉलीक्लिनिक प्रबंधन ने क्षेत्र की महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

परामर्श स्थल: दुर्गा पॉलीक्लिनिक, चांदनी चौक, एसबीआई रोड, जगदलपुर
दिनांक: 13 जून 2026
समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post