राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ने युवाओं को मंच संचालन व परीक्षाओं में भाग लेने की सलाह दी
जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारियों की ईटीआई (ETI) प्रशिक्षण कार्यशाला 2025-26 के सातवें एवं अंतिम दिवस का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना, लक्ष्यगीत एवं राष्ट्रगान से हुआ। पूर्व दिवस का प्रतिवेदन कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रूपा यादव ने प्रस्तुत किया।प्रथम सत्र: अंग्रेजी से व्यक्तित्व निर्माण
प्रथम सत्र का आरंभ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. प्रमोद शुक्ला ने 'अंग्रेजी में युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में महत्व' विषय पर किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में प्रभावी शब्द एवं वाक्य संचार, सूचना एवं ज्ञान का आदान-प्रदान कर स्वयंसेवकों को सशक्त बना सकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से व्यक्तित्व विकास के लिए प्रायोगिक रूप से मंच संचालन, विभिन्न परीक्षाओं में भाग लेने और बुद्धि विकास पर चर्चा की।
द्वितीय सत्र: प्रतिवेदन लेखन कौशल
द्वितीय सत्र में जिला संगठक भागीरथी नायक ने प्रतिवेदन लेखन कौशल पर विस्तृत एवं गहन जानकारी दी। उन्होंने नियमित गतिविधियों, मासिक प्रतिवेदन, विभिन्न प्रकार की पंजीयों तथा बिल-वाउचर से जुड़ी सूक्ष्म त्रुटियों पर विशेष सावधानी बरतने के लिए जानकारी साझा की।
अंतिम सत्र: राष्ट्रसेवा के प्रति दायित्व व प्रमाणपत्र वितरण
अंतिम सत्र में राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता वाजपेई ने सभी कार्यक्रम अधिकारियों को इस सात दिवसीय कार्यशाला के अनुभवों को अपने स्वयंसेवकों से प्रायोगिक रूप से साझा करने तथा उन्हें राष्ट्र सेवा योजना के प्रति पूर्ण दायित्व निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने समस्त कार्यक्रम अधिकारियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।
कुलपति की शुभकामनाएं
कुलपति महोदय प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कार्यशाला के समापन पर सभी कार्यक्रम अधिकारियों को सफल एवं कर्तव्यपूर्ण भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इस कार्यशाला को जीवन में आत्मसात कर स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय धरोहर की मुख्यधारा से जुड़ने की बात कही। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संजीवन कुमार ने सफलतम समापन पर सभी को बधाई दी।
अगले सत्र की योजना व धन्यवाद ज्ञापन
जिला संगठक सुश्री मौसमी विश्वास ने सभी को आगामी नए सत्र की कार्य योजना से अवगत कराया। डॉ. भुनेश्वर साहू ने सभी मंचस्थ अतिथियों एवं कार्यक्रम अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्रगान के पश्चात समापन की घोषणा की गई। समापन सत्र का संचालन अलका केरकेट्टा, गजेन्द्र कुमार व प्रमोद कुमार मरावी ने किया। कार्यक्रम में जिला संगठक सुश्री मौसमी विश्वास (बस्तर), डॉ. भुनेश्वर साहू एवं श्रीमती अर्चना झा (दंतेवाड़ा) का पूर्ण सहयोग रहा।
एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग व कॉमिक्स पर 01 जून को कार्यशाला
जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में 01 जून (सुबह 10 बजे) से अकादमिक भवन में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग व कॉमिक्स (AVGC) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। भारत सरकार के उद्योग एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रुति सिंह व इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (IIICT), मुंबई के विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।
AVGC लैब स्थापना की पहल के तहत बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा। कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि इससे रोजगार की अपार संभावनाएं बनेंगी। इच्छुक युवा 9981346438 या 9406256031 पर संपर्क कर निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन लिंक: https://forms.gle/iTkBy9uMr4keF4Rb6
