एसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कांकेर निवासी युवक को दबोचा
![]() |
| हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर से 23 फरवरी 2026 को चोरी हुई 2.50 लाख रुपए की रॉयल एनफील्ड बुलेट (OD 07 T 0494) के साथ आरोपी सुशील नायक, जिसे बस्तर पुलिस ने 27 मई 2026 को गिरफ्तार किया। |
📌 घटना 23 फरवरी को हुई थी
ज्ञात हो कि 23 फरवरी 2026 को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जगदलपुर के पार्किंग में एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। घटना के तुरंत बाद चोर को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था।
🕵️♂️ सीसीटीवी फुटेज से हुई शिनाख्त
पता तलाश के दौरान पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड एवं शहर के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। इन फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान सुशील नायक के रूप में हुई। आरोपी काफी दिनों से अपनी पहचान छुपाकर फरार था।
🚨 हिरासत में लिया गया आरोपी
पुलिस टीम ने 27 मई 2026 को आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बुलेट चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने चोरी की मोटरसाइकिल को अपने गांव के घने जंगल में छुपाकर रखा था।
💰 बरामदगी: 2.50 लाख रुपए की बुलेट
आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट (नंबर - OD 07 T 0494), जिसकी कीमत लगभग 2,50,000 रुपए है, को जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी सुशील नायक (20) केवटीन टोला, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर का निवासी है।
👮 पुलिस टीम के सराहनीय प्रयास
इस कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उनि अरुण मरकाम, उनि प्रमोद ठाकुर, एचसी विनोद चांदने एवं आरक्षक सोनू गौतम, कृष्णा नेताम, राजू बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस पूरी कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक धोत्रे सुमित कुमार के मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा।
📰 संबंधित समाचार:
📖 ETI प्रशिक्षण के सातवें दिन: अंग्रेजी, प्रतिवेदन लेखन एवं एनएसएस के विविध आयामों पर हुई कार्यशालासमग्र विश्व | दिनांक: 28 मई 2026
