थाना कोतवाली की लगातार कार्रवाई, नशे के सौदागर पर शिकंजा
![]() |
| बस्तर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अफीम तस्कर। |
खुर्सीपार भिलाई निवासी आरोपी हुआ गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हरदीप सिंग (63) मूल रूप से खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से 167.2 ग्राम अवैध अफीम (Opium) बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 95,000 रुपये है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गोयल बड़ी तिराहा, रायपुर मुख्य मार्ग, जगदलपुर के पास अफीम बेचने के लिए ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सूचना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरदीप सिंग बताया। उसके कब्जे से मिली अफीम के संबंध में जब पूछा गया तो उसने कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया और अवैध बिक्री करना स्वीकार कर लिया।
NDPS कोर्ट में पेश, जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अफीम को धारा 18(B) NDPS एक्ट के तहत विधिवत जब्त कर लिया। आरोपी को 26 मई को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी:
निरीक्षक - लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक - अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर
सउनि - प्रमोद सिन्हा, बिजेंदर सिंग
प्र.आर. - विनोद चांदने
आरक्षक - महेंद्र पटेल, वरुण बघेल, सोमालु, तोमन बघेल, बंसी मौर्य, हरीश
