अधूरा पुल और प्रशासनिक लापरवाही: बचेली में नागरिकों का आक्रोश, किया चक्का जाम

बचेली में अधूरे पुल निर्माण को लेकर जनाक्रोश, नागरिकों ने किया चक्का जाम

सामुदायिक सुरक्षा की अनदेखी पर फूटा आक्रोश, प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ नागरिकों ने सड़क रोककर उठाई आवाज

"बचेली पुराना बाजार चक्का जाम विरोध प्रदर्शन"
"बचेली में अधूरे पुल के विरोध में नागरिकों द्वारा किया गया चक्का जाम। पीछे लगी वाहनों की कतार।"
बचेली। शहर के पुराने बाजार स्थित शिव मंदिर के पास महीनों से अधूरा पड़ा पुल नागरिकों के लिए दुर्घटना का जोखिम बना हुआ है। प्रशासन की लगातार उदासीनता से आक्रोशित नागरिकों ने सोमवार को चक्का जाम करके अपना विरोध दर्ज कराया। इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर लंबी वाहन कतारें लग गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

नागरिकों का यह विरोध प्रदर्शन पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष उस्मान खान, पार्षद गुड्डा साव, बालाजी डाकूआ, राजन, ब्रम्हा सोनानी, जलंधर सहित स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बताया कि यह पुल लंबे समय से अधूरा है, जिससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। पिछले दिनों यहां से गुजरते हुए दो महिलाएं और एक युवक गिर गए थे।

जब स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा बार-बार की गई शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो नागरिकों ने सड़क जाम करके अपनी बात रखी। लगभग एक घंटे तक चले इस जाम के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने आकर पुल का कार्य जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।

समग्रविश्व लगातार उठाता रहा है आवाज

समग्रविश्व ने अधूरो पुल का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

गौरतलब है कि समग्रविश्व इस अधूरे पुल और उससे जुड़ी सुरक्षा समस्या को लगातार उठाता आ रहा है। विगत 23 नवंबर को भी हमने इस मुद्दे को विस्तार से प्रकाशित किया था, जब नगर पालिका अध्यक्ष ने इसे पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ लिया था और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने जल्द काम शुरू होने का भरोसा दिया था। लेकिन आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

प्रशासन ने दिया आश्वासन, गड्ढे भरने के दिए निर्देश

विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, तहसीलदार और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नागरिकों से बातचीत करके स्थिति का संज्ञान लिया और आश्वासन दिया कि पुल का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुल के ऊपर बने बड़े गड्ढे को तुरंत भरने के निर्देश भी दिए गए।

सहायक इंजीनियर पीडब्ल्यूडी बचेली यात्री राय ने बताया कि मार्ग पर मौजूद गड्ढों की जानकारी है और ठेकेदार को पत्र देकर इन्हें भरने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल गैंग लेबर से इन गड्ढों को भरवाया जाएगा।

नागरिकों की मांग - ठोस कार्रवाई और स्थायी समाधान

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष उस्मान खान ने कहा कि यह समस्या सबके सामने है, लेकिन प्रशासन जवाबदेही लेने को तैयार नहीं है। नागरिकों की मांग है कि न सिर्फ गड्ढे भरे जाएं, बल्कि पुल का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा किया जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

प्रशासनिक आश्वासन के बाद नागरिकों ने चक्का जाम समाप्त किया और यातायात सामान्य हो गया। हालांकि, नागरिकों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो उनका आंदोलन और तेज हो सकता है।


संबंधित समाचार:
समग्रविश्व ने 23 नवंबर को भी उठाई थी यह समस्या:
https://www.samagravishwa.com/2025/11/bacheli-shiv-mandir-pulia-jirjar-halat-accident-zone.html

👉 मोबाइल को कहीं भी चार्ज रखने के लिए यह पावर बैंक Amazon पर किफायती दाम में उपलब्ध है।

🩺 हर घर में जरूरी – First Aid Box

छोटे-मोटे कट, खरोंच या जलने जैसी स्थिति में First Aid Box सबसे बड़ा सहारा होता है। अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए इसे घर में ज़रूर रखें। अभी Amazon पर उपलब्ध बेहतरीन Hansaplast First Aid Box देखें।

👉 अभी Amazon से ऑर्डर करें
थर्मल फ्लास्क

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post