AMNS Advertisement

छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग का जगदलपुर में रजत जयंती समारोह, लाभार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग ने जगदलपुर में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कर्मियों को सराहा

जगदलपुर में छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि दिनेश कश्यप, कार्यपालक निदेशक टी.के. मेश्राम एवं अन्य गणमान्य अतिथि।
छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग के रजत जयंती समारोह में दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, कार्यपालक निदेशक टी.के. मेश्राम एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की समूह फोटो। (जगदलपुर)

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विभाग ने अपनी रजत जयंती (२५ वर्ष) के उपलक्ष्य में गुरुवार को कुम्हरावंड स्थित आडिटोरियम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विभाग की ऐतिहासिक यात्रा, वर्तमान प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आपदा के समय अथक सेवा देने वाले विद्युत कर्मियों के समर्पण को सराहा गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विभाग की महिला स्टाफ द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यपालक निदेशक टी.के. मेश्राम ने विभाग के पिछले २५ वर्षों के सफर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे विभाग ने चुनौतियों का सामना करते हुए राज्य, विशेषकर बस्तर अंचल में विद्युतीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने विद्युत कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि आंधी-तूफान और बाढ़ जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी यह टीम लोगों को निर्बाध बिजली सेवा उपलब्ध कराने के लिए दिन-रात तैनात रहती है।

रजत महोत्सव २०२५-२६: पूरे क्षेत्र में फैला उत्सव

जगदलपुर में विद्युत विभाग के रजत जयंती कार्यक्रम में विभाग की महिला कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक गीत।
विद्युत विभाग की महिला स्टाफ द्वारा रजत जयंती समारोह में स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति। (कुम्हरावंड, जगदलपुर)

विद्युत विभाग का रजत महोत्सव ३० जनवरी से ०६ फरवरी, २०२६ तक क्षेत्रीय स्तर पर मनाया गया। इस दौरान जगदलपुर क्षेत्रीय कार्यालय, १० संभागीय कार्यालय, ८७ वितरण केंद्रों के साथ-साथ सुकमा, बीजापुर, भानुप्रतापपुर, कोण्डागांव के स्कूल और जगदलपुर एवं कांकेर के महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीएम सूर्यघर योजना जैसी योजनाओं के मोबाइल मॉडल के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी गई।

मुख्य समारोह में गणमान्यों की उपस्थिति

०५ फरवरी को कृषि महाविद्यालय, कुम्हरावंड में आयोजित मुख्य क्षेत्रीय कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने की। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक टी.के. मेश्रामजनपद अध्यक्ष संतोष बघेलभारतीय किसान संघ के अध्यक्ष नील कुमार बघेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

योजनाओं के लाभार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप द्वारा जगदलपुर में आयोजित विद्युत विभाग के रजत जयंती कार्यक्रम में पीएम सूर्यघर योजना एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दिनेश कश्यप द्वारा विभिन्न विद्युत योजनाओं जैसे पीएम सूर्यघर योजना, पीएम जन-मन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए। ३० से अधिक लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। 

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विद्युत योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। पीएम सूर्यघर योजना, बीपीएल उपभोक्ता योजना, कृषि उपभोक्ता योजना और पीएम जन-मन योजना के तहत श्री नरेन्द्र मोतीवाला, श्रीमती रश्मि चौहान, श्री सुखराम भतरा, श्रीमती संगीता सोरी सहित कुल ३० से अधिक लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्युत कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post