खेलो इंडिया अस्मिता पेंचाक सिलाट सिटी लीग: जगदलपुर में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम | Khelo India Pencak Silat

खेलो इंडिया अस्मिता पेंचाक सिलाट सिटी लीग: जगदलपुर में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खेलो इंडिया अस्मिता पेंचाक के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ी  व अतिथी

जगदलपुर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के मार्गदर्शन में, खेलो इंडिया अस्मिता पेंचाक सिलाट सिटी लीग का भव्य आयोजन रविवार, 24 नवंबर, 2025 को प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम, जगदलपुर में उत्साहपूर्ण माहौल के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन बस्तर संभाग की बालिका एवं महिला खिलाड़ियों के लिए एक राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ।

सातों विकासखंडों की खिलाड़ियों ने लिया भाग

खेलो इंडियया अस्मिता पेंचाक के खिलाड़ी, कोच व प्रशिक्षक

इस ग्रैंड इवेंट में जिले के सातों विकासखंडों की बालिका एवं महिला खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पेंचाक सिलाट जैसी मार्शल आर्ट में अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे स्टेडियम में खेलों के जोश और उत्साह का वातावरण था।

मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

खेलो इंडिया अस्मिता पंचाक सिलाट सिटी लीग के समापन अवसर पर मंच पर मौजूद अतिथी।

प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता फादर बीजू एलेक्स, सीएमआई, निर्मल विद्यालय के प्राचार्य ने की। इस मौके पर बस्तर संभाग क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र पटनायक, जिला नोडल क्रीड़ा अधिकारी वेदप्रकाश सोनी, सेजस किलेपाल के प्राचार्य मानिकराम गावड़े, सीनियर हॉकी खिलाड़ी रीठा साहू, समाजसेवी लक्ष्मी कश्यप तथा छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट के महासचिव शेख समीर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

समापन समारोह में विजेताओं को मिले पुरस्कार

समापन कार्यक्रम की शोभा मुख्य अतिखि नगर पालिका अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने बढ़ाई। इस अवसर पर अध्यक्षता नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष लक्ष्मण झा ने की। समापन के दौरान संगीता तिवारी, निशा नागवंशी, झरना मोहंती, पंकज आचार्य एवं नितेश महंत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

पेंचाक सिलाट से बढ़ता है आत्मविश्वास

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि पेंचाक सिलाट जैसे मार्शल आर्ट्स से न केवल बालिकाओं में आत्मविश्वास, साहस और मानसिक मजबूती आती है, बल्कि उनकी शारीरिक क्षमता का भी अद्भुत विकास होता है। यह लीग बस्तर की प्रतिभाओं को देशभर में पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण जरिया बनेगी।

निष्पक्ष निर्णय और सराहनीय सहयोग

प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में निर्णायक मंडल की भूमिका अहम रही। निर्णायक टीम में आनंदिता सिंह राजपूत, के. ज्योति, ग्रेसी नायर, श्वेता दुबे, सुभद्रा, पीलावती, सुलोवती और चंद्रिका ने निष्पक्षता और पेशेवर दक्षता के साथ अपना दायित्व निभाया। इसके अलावा, बस्तर मार्शल आर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष विजय पाल सिंह एवं सचिव भगत सोनी के सक्रिय सहयोग को विशेष रूप से सराहा गया।

आयोजन की सफलता पर बस्तर पेंचाक सिलाट संघ की ओर से सभी खिलाड़ियों, कोचों, निर्णायकों और सहयोगकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी गई है।

👉 पशुपालकों के लिए उपयोगी डैरी फार्मिंग किट और सामग्री अब अमेज़न पर सस्ती कीमत में उपलब्ध है।

👉 मोबाइल को कहीं भी चार्ज रखने के लिए यह पावर बैंक Amazon पर किफायती दाम में उपलब्ध है।

🩺 हर घर में जरूरी – First Aid Box

छोटे-मोटे कट, खरोंच या जलने जैसी स्थिति में First Aid Box सबसे बड़ा सहारा होता है। अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए इसे घर में ज़रूर रखें। अभी Amazon पर उपलब्ध बेहतरीन Hansaplast First Aid Box देखें।

👉 अभी Amazon से ऑर्डर करें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post