मंत्री केदार कश्यप ने ग्रामीणों के खुद भरे फॉर्म, नारायणपुर में दिखाया जनसंपर्क का अनोखा मॉडल | Kedar Kashyap News

जनसंपर्क का अनूठा मॉडल: मंत्री केदार कश्यप ने ग्रामीणों के खुद भरे फॉर्म, कहा- 'किसी को भटकना नहीं पड़ेगा'

मंत्री केदार  कश्यप अपने विधानसभा क्षेत्र के कई  गांवों का दौरान किया और एसआईआर की समीक्षा की। ग्रामीणों  का फार्म भी भरा।


जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने आम जनता से सीधे जुड़ने का एक अनोखा मिस्मा पेश किया है। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंडागांव, मांदलापाल और कुँगारपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने न केवल मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) कार्य की समीक्षा की, बल्कि ग्रामीणों के फॉर्म खुद बैठकर भरे, ताकि किसी भी गरीब, बुजुर्ग या अशिक्षित व्यक्ति को परेशानी न हो।

योजनाओं की ज़मीनी हकीकत जानने पहुंचे मंत्री

मंत्री कश्यप ने इस दौरान एसआईआर से संबंधित कार्यों का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ व्यवस्थित रूप से और पारदर्शिता के साथ जमीनी स्तर तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।

"लैपटॉप वाला मंत्री" बना "जनता का मंत्री"

समीक्षा के बाद का दृश्य और भी उल्लेखनीय था। मंत्री केदार कश्यप ने सीधे ग्रामीणों के बीच बैठकर उनके एसआईआर फॉर्म भरने का काम शुरू किया। इस पहल ने ग्रामीणों के बीच भरोसा और सकारात्मक संदेश का काम किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने अपने फॉर्म भरवाए और सीधे मंत्री से अपनी बात कही।

"हम गाँव में ही समस्या का समाधान करेंगे" - केदार कश्यप

मंत्री कश्यप ने कहा, "हमारी सरकार का उद्देश्य है कि सभी योजनाओं का पूरा लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे। किसी भी ग्रामीण को जानकारियों के अभाव में भटकना न पड़े। हमारी कोशिश है कि हम ग्रामीण क्षेत्रों में ही हर एक समस्या का समाधान निकालें।"

ग्रामीणों ने जताया संतोष, कहा- 'पहली बार देखा ऐसा मंत्री'

क्षेत्र के लोगों ने मंत्री के इस रवैये और संवेदनशीलता की खुलकर सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि यह पहली बार है जब कोई मंत्री सीधे गाँव आकर उनके बीच बैठा और उनकी समस्याएं सुनकर फॉर्म भरने जैसा काम किया। इससे आम लोगों में सरकार के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, भाजपा से एसआईआर मंडल प्रभारी विजय पांडेय सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

👉 पशुपालकों के लिए उपयोगी डैरी फार्मिंग किट और सामग्री अब अमेज़न पर सस्ती कीमत में उपलब्ध है।

👉 मोबाइल को कहीं भी चार्ज रखने के लिए यह पावर बैंक Amazon पर किफायती दाम में उपलब्ध है।

🩺 हर घर में जरूरी – First Aid Box

छोटे-मोटे कट, खरोंच या जलने जैसी स्थिति में First Aid Box सबसे बड़ा सहारा होता है। अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए इसे घर में ज़रूर रखें। अभी Amazon पर उपलब्ध बेहतरीन Hansaplast First Aid Box देखें।

👉 अभी Amazon से ऑर्डर करें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post