सौ दिनों के भीतर चिकित्सा जगत में सफलता के झंडे गाड़े सीसीएसएच ने – 5000+ मरीजों का इलाज

सौ दिनों के भीतर चिकित्सा जगत में सफलता के झंडे गाड़े सीसीएसएच ने

कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने 100 दिनों में रचा इतिहास, 5000+ मरीजों का इलाज

जगदलपुर, 11 जुलाई 2026

कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSCH), जगदलपुर ने अपनी स्थापना के 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस छोटी सी अवधि में बस्तर की इस लाइफ लाइन ने चिकित्सा जगत में कामयाबी का नया इतिहास रच दिया है।

📸 प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीसीएसएच टीम

कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSCH) के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. गुरु एन. रेड्डी एवं विशेषज्ञ चिकित्सक।

हॉस्पिटल की स्थापना के बाद बस्तर जैसे आदिवासी अंचल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा की शुरुआत को 100 दिन पूरे हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ शासन एवं एनएमडीसी के सहयोग से स्थापित इस हॉस्पिटल ने इन 100 दिनों में बस्तर संभाग के साथ-साथ सीमावर्ती राज्य ओडिशा के लोगों का विश्वास जीतते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

🏥 100 दिनों में सीसीएसएच की प्रमुख उपलब्धियाँ

5000+ ओपीडी मरीज 250+ सफल सर्जरी 30,000+ पैथोलॉजी जांच 180+ डायलिसिस 400+ आयुष्मान भारत मरीज 1,800+ एक्स-रे 930+ एमआरआई 940+ सीटी स्कैन 770+ अल्ट्रासाउंड (USG) 50+ एंडोस्कोपी 15+ कोलोनोस्कोपी 🫀 कैथ लैब की शुरुआत

🫀 बस्तर संभाग की पहली अत्याधुनिक कैथ लैब

हाल ही में अस्पताल में बस्तर संभाग की पहली अत्याधुनिक कैथ लैब की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से अब हृदय रोगियों को एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी (स्टेंट), पेसमेकर प्रत्यारोपण सहित कई उन्नत कार्डियक उपचार जगदलपुर में ही उपलब्ध होंगे। यह पूरे बस्तर क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

इन उपलब्धियों पर कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल्स के फाउंडर चेयरमैन डॉ. गुरू एन. रेड्डी एवं सीसीएसएच के डायरेक्टर रघु एन. रेड्डी ने कहा कि इसका उद्देश्य बस्तर के लोगों को महानगरों जैसी आधुनिक एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।

डॉ. गुरू एन. रेड्डी ने इन उपलब्धियों का श्रेय बस्तर की जनता के विश्वास, विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम एवं सभी कर्मचारियों के समर्पण को दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में अस्पताल और भी अधिक उन्नत चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से बस्तरवासियों की सेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगा।

🙏 आभार: 100 दिनों में मिली इन उपलब्धियों के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, जगदलपुर महापौर संजय पाण्डेय सहित जिला प्रशासन और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग का आभार व्यक्त किया है।

📰 ये भी पढ़ें

🏛️ SMKV Bastar M.Sc. Rural Technology Admission 2026 | Shaheed Mahendra Karma Vishwavidyalaya Jagdalpur

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में एम.एससी. ग्रामीण प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम में प्रवेश 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post