45 वर्षों से जारी है बचेली में मां काली की भव्य पूजा और महाभंडारे की परंपरा | देखें तस्वीरें

45 साल से कायम है आस्था की मिसाल: बचेली में मां काली की भव्य पूजा और महाभंडारे का आयोजन, सभी समुदायों ने लिया भाग

बचेली में आयोजित मां काली पूजा के दौरान भंडारा का आयोजन किया गया यहां भक्तों ने  प्रसाद ग्रहण किया

बचेली। बचेली नगर में भाईचारे और अटूट आस्था की एक ऐसी ही मिसाल पिछले 45 वर्षों से देखने को मिल रही है, जहां मां काली की भव्य पूजा और महाभंडारे का आयोजन सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एक साथ लाता है। इस साल भी दीपावली की रात से शुरू हुई यह पूजा उत्सवमय और आध्यात्मिक वातावरण के साथ संपन्न हुई।

मां काली की हुई भव्य पूजा

इस धार्मिक आयोजन का मुख्य केंद्र बचेली नगर पालिका के मुख्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के पास रहाजहां पिछले 45 साल से मां काली की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यहां प्रतिमा को आकर्षक झालर और लाइटों से सजाया गया था, जिसने भक्तों का मन मोह लिया।

प्रतिदिन हुआ प्रसाद वितरण और भक्ति गीतों का गायन

एनएमडीसी मैदान में स्थापित की  गई थी मां काली की प्रतिमा

पूजा के दौरान प्रतिदिन सुबह नारियल एवं बूंदी का प्रसाद और शाम को खिचड़ी के प्रसाद का वितरण सैकड़ों भक्तों के बीच किया गया। पूरे आयोजन में भक्तिमय गीतों और वैदिक मंत्रों की गूंज ने एक अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण बना दिया। नगर के सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन मां के दर्शन कर पुण्य के भागीदार बने।

सामुदायिक सद्भाव की मिसाल

इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूजा समिति के सदस्यों में रघु दत्ता, संजीव साव, सलीमरजा उस्मानी, संतोष दुबे, कमलेश दुबे, नागेंद्र सिंह, और ईश्वर शर्मा जैसे नगर के गणमान्य लोग शामिल थे, जिन्होंने पूजा के शुभारंभ से लेकर महाभंडारे तक उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

महाभंडारे में उमड़ा जनसैलाब

23 अक्टूबर को आयोजित महाभंडारे में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भक्तों ने मां काली से नगर की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। यह आयोजन न सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा।

यह पूजा विगत 45 वर्षों से न केवल श्रद्धा का केन्द्र बनी हुई है, बल्कि बचेली में भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव की एक जीती-जागती मिसाल भी है।

पीतल की छठ पूजा थाली सेट

Amazon पर खरीदें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post