बचेली में महाशिवरात्रि: उड़िया कैंप में भंडारे का आयोजन

बचेली में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि: उड़ियाकैंप में भंडारे का आयोजन, उमड़े श्रद्धालु

बचेली वार्ड 7 पुराना मार्केट स्थित शिव मंदिर में समाज की महिलाएं

बचेली (दंतेवाड़ा)। लौहनगरी बचेली में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं वार्ड 7 स्थित पुराना मार्केट उड़िया कैंप स्थित शिव मंदिर में 17 फरवरी को महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

शिवालयों में उमड़े भक्त


महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बचेली के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भोलेनाथ के भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की। पुराना मार्केट स्थित शिव मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया।

उड़िया कैंप में भंडारे का आयोजन
वार्ड 7 के पुराना मार्केट उड़िया कैम्प स्थित शिव मंदिर में उत्कल समाज की महिलाओं के द्वारा 17 फरवरी को महाभंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व हवन-पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

महिलाओं ने निभाई अहम भूमिका

कार्यक्रम के आयोजन में उत्कल समाज की महिलाओं का विशेष योगदान रहा। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की और भंडारे की तैयारी में जुटी रहीं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिला भक्त मंदिर पहुंची और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

इनकी रही उपस्थिति
उत्कल समाज की महिलाओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुमनी सोनानी, रीना दुर्गा, पुष्पा यादव, कुसुम बाग, प्रियंका बिहार, लक्ष्मी सागर, पार्वती दुर्गा, जयंती तांडी, सुचित्रा दुर्गा, इश्वरी बिहारी, त्रिपुरा, गौरी बिहारी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिला सदस्य सम्मिलित थीं।

भक्तों ने उठाया प्रसाद का लाभ
भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस मौके पर मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल रहा और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post