बचेली: PWD ने बिना नगर पालिका को बिना सूचना दिए ही तोड़ा पुल, पेयजल संकट

बचेली में पीडब्ल्यूडी का पुल निर्माण: बिना नगर पालिका पूर्व सूचना के तोड़ा पुलिया, पेयजल संकट गहराया

बचेली में पीडब्ल्यूडी द्वारा बिना अनुमति पुल तोड़ने से कटी नलजल योजना की पाइप लाइन।

बचेली (दंतेवाड़ा)। नगर के पुराना मार्केट शिव मंदिर के पास पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) द्वारा पुराना पुलिया को तोड़कर दोबारा बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन इस निर्माण कार्य से पहले नगर पालिका सूचना नहीं दी गई, जिसके चलते नलजल योजना की पाइप लाइन कट गई और क्षेत्र के दर्जनों परिवारों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। देखें पूरा वीडियो: 👉 बचेली में पेयजल संकट पर वीडियो

नलजल योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त
पुराने पुलिया से नलजल योजना की पाइप लाइन जुड़ी हुई थी।  जानकारी दिए बिना ही पुलिया तोड़े जाने से यह पाइप लाइन कट गई, जिससे वार्ड 7 के करीब 35-40 परिवारों के घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। देखें वीडियो रिपोर्ट: 📹 बचेली ग्राउंड रिपोर्ट

पेयजल संकट से लोग परेशान
पानी की सप्लाई बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में नल से पानी नहीं आने के कारण लोग पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि पहले से जानकारी होती तो वे कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर सकते थे। स्थानीय लोगों से बातचीत देखने के लिए यहाँ देखें: 🎥 ग्राउंड रिपोर्ट वीडियो

नगर पालिका ने टैंकर से पानी की व्यवस्था की
पेयजल संकट को देखते हुए नगर पालिका ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। प्रभावित क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके। हालांकि, यह अस्थायी उपाय है और लोग जल्द से जल्द पाइप लाइन की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। पूरी खबर वीडियो में देखें: ▶️ वीडियो लिंक

लोगों में रोष
स्थानीय निवासियों में इस मनमानी को लेकर भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि बिना नगर पालिका और  स्थानीय लोगों को सूचना दिए बिना ही इस तरह निर्माण शुरू करना सरकारी विभागों की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कराई जाए और पानी की सप्लाई बहाल की जाए। देखें पूरी रिपोर्ट: 👇
यूट्यूब पर देखें - बचेली ग्राउंड रिपोर्ट


वीडियो देखें:

👉 बचेली में पेयजल संकट वीडियो के लिए यहाँ क्लिक करें


basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post