ISSN: 3139-9959 (Online)

बस्तर डेयरी फार्म में प्रशिक्षणार्थियों ने देखा दूध से लेकर पनीर-घी तक बनने की अद्भुत प्रक्रिया, जानें दूध के फायदे

जगदलपुर वेटनरी पॉलिटेक्निक के मैत्री प्रशिक्षणार्थी ने किया शैक्षणिक भ्रमण, डेयरी उद्योग की जानी बारीकियाँ

वेटनरी पॉलिटेक्निक एवं मैत्री / प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता प्रशिक्षणार्थियों ने बोरपदर गांव, बकावंड स्थित बस्तर डेरी फार्म (BDF) का शैक्षणिक भ्रमण किया
बस्तर (छत्तीसगढ़)। वेटनरी पॉलिटेक्निक, जगदलपुर के संकाय सदस्यों एवं मैत्री / प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता प्रशिक्षणार्थियों ने बोरपदर गांव, बकावंड स्थित बस्तर डेरी फार्म (BDF) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को डेयरी उद्योग की व्यावहारिक जानकारी और आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था।

भ्रमण के दौरान, बस्तर डेयरी फार्म के गुणवत्ता नियंत्रण मैनेजर अजय साहू एवं गुलाम जैनुल ने छात्रों को डेयरी के संपूर्ण संचालन प्रक्रिया से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि यहाँ दूध के अलावा दही, पनीर, खोवा, घी, लस्सी, पेड़ा, बटर मिल्क जैसे विविध उत्पादों का निर्माण किया जाता है।

प्रशिक्षणार्थियों को दूध संग्रहण से लेकर दूध में मिलावट की पहचान, प्रक्रिया, भण्डारण, शीतलीकरण और पैकेजिंग तक के हर चरण का प्रायोगिक प्रदर्शन दिखाया गया।

भारत का डेयरी उद्योग

इस अवसर पर भारत के डेयरी क्षेत्र की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। वर्ष 2023-24 में भारत में 239.2 मिलियन टन दूध का उत्पादन हुआ, जो पिछले दशक की तुलना में 63.56% अधिक है। यह विश्व के कुल दूध उत्पादन का 25% है।

भारत में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 471 ग्राम प्रतिदिन से अधिक है, जो वैश्विक औसत (322 ग्राम) से कहीं अधिक है। 2024-25 में भारत का डेयरी निर्यात 80% बढ़कर 492.9 मिलियन डॉलर (लगभग 4100 करोड़ रुपये) हो गया है।

दूध के पोषक तत्व और स्वास्थ्य लाभ

विशेषज्ञों ने दूध और उससे बने उत्पादों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी:

  • दूध में लगभग 85% पानी के साथ ही वसा, प्रोटीन, लैक्टोज शर्करा, विटामिन (A, D, B2, K, E) और कैल्शियम, फास्फोरस जैसे खनिज पाए जाते हैं।

  • यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।

  • मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में सहायक है।

  • रक्तचाप नियंत्रित कर हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

  • त्वचा को चमकदार बनाता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।

  • पाचन क्रिया को सुधारने और तनाव व अनिद्रा को कम करने में सहायक है।

इस शैक्षणिक कार्यक्रम में संस्था के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नितेश कुम्भकार, डॉ. राजेश सुधाकर वाकचौरे (सहायक प्राध्यापक), टीचिंग असिस्टेंट डॉ. प्रतिभा ताटी, डॉ. नवीन कुमार साहू, एवं अमन कश्यप और किरण उपस्थित रहे।

👉 डेयरी प्रोडक्ट्स पसंद करने वालों के लिए यह मोज़रेला चीज़ Amazon पर उपलब्ध है।

Bastar Handicraft
👉 स्थानीय हस्तशिल्प देखें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }