बस्तर दशहरा हमारी समृद्ध संस्कृति का द्योतक- विष्णुदेव साय

बस्तर दशहरा हमारी समृद्ध संस्कृति का द्योतक- विष्णुदेव साय

  • मुरिया दरबार में जनप्रतिनिधियों सहित माटी पुजारी और मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन एवं गणमान्य नागरिक हुए शामिल
  • 50 लाख रुपए से होगा माडिया सराय का विकास, मांझी-चालकी और मेम्बर-मेंबरीन के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए प्रशासन और बस्तर दशहरा समिति से प्रस्ताव मांगा

बस्तर दशहरा हमारी समृद्ध संस्कृति का द्योतक- विष्णुदेव साय
मुरिया दरबार में संबोधन देते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा आस्था और परम्परा का पर्व है। बस्तर दशहरा देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करता है। पर्यटकों की वृद्धि से स्थानीय लोगों की आय संवृद्धि को बल मिला है। आस्था का यह पर्व मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से बस्तरवासियों की अगाध श्रद्धा और सभी के सहयोग के साथ इस वर्ष भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुरिया दरबार में कही। वे मंगलवार बस्तर दशहरा में आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे थे। उन्होंने माडिया सराय के विकास कार्य के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की। मांझी-चालकी और मेम्बर-मेंबरीन का मानदेय बढ़ाने के लिए उन्होंने प्रशासन और बस्तर दशहरा समिति से प्रस्ताव प्रस्तुत करने निर्देश दिए हैं।

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भवन निर्माण के लिए मिलेंगे 1 करोड़  जगदलपुर।बस्तरदशहरा के कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रोटरी भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए। यहां चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों के द्वारा साफा एवं विशाल ग़जमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने  बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रारंभ किए जा रहे चेंबर की वेबसाइट, एंबुलेंस सेवा, ट्रांजिस्ट हॉस्टल का डिजिटल लोकार्पण एवं चेंबर समाचार ( ई_पत्रिका) का विमोचन किया। उन्होंने चेंबर ऑफ कॉमर्स के मांग पर भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा की तथा ई- वे बिल  प्रणाली के लिए समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लेने की बात कही।  कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर के विकास में आपका महत्वपूर्ण योगदान है। आपका परिश्रम से बस्तर बुलंदियों पर है, जिसके लिए शासन अच्छी उद्योग नीति ला रही है। जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव ने कहा कि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा चेंबर का वेबसाइट, ट्रांजिट हॉस्टल, एम्बुलेंस सेवा एवं चेंबर का समाचार ई पत्रिका से व्यापार जगत के लोगों को सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य आपसी समन्वय से बढ़ चढ़कर कार्य करके बस्तर के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
मुरिया दरबार में उपस्थित जनप्रतिनिधि व माटी पुजारी कमलचंद्र भंजदेव।
मुख्यमंत्री ने करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से विकसित दशहरा पसरा को मांझी-चालकी तथा अन्य लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में सार्थक प्रयास निरूपित करते बताया कि बस्तर दशहरा पर्व के लिए पूर्व में निर्धारित बजट को 50 लाख रुपए कर दिया गया है। मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन और बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारियों द्वारा की गई मांग एवं समस्याओं को निराकृत किए जाने कटिबद्धता व्यक्त की।

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भवन निर्माण के लिए मिलेंगे 1 करोड़  जगदलपुर।बस्तरदशहरा के कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रोटरी भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए। यहां चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों के द्वारा साफा एवं विशाल ग़जमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने  बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रारंभ किए जा रहे चेंबर की वेबसाइट, एंबुलेंस सेवा, ट्रांजिस्ट हॉस्टल का डिजिटल लोकार्पण एवं चेंबर समाचार ( ई_पत्रिका) का विमोचन किया। उन्होंने चेंबर ऑफ कॉमर्स के मांग पर भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा की तथा ई- वे बिल  प्रणाली के लिए समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लेने की बात कही।  कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर के विकास में आपका महत्वपूर्ण योगदान है। आपका परिश्रम से बस्तर बुलंदियों पर है, जिसके लिए शासन अच्छी उद्योग नीति ला रही है। जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव ने कहा कि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा चेंबर का वेबसाइट, ट्रांजिट हॉस्टल, एम्बुलेंस सेवा एवं चेंबर का समाचार ई पत्रिका से व्यापार जगत के लोगों को सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य आपसी समन्वय से बढ़ चढ़कर कार्य करके बस्तर के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में उपस्थित मांझी चालकी।

मुरिया दरबार में बस्तर अंचल के मंत्री, सांसद एवं विधायकों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बस्तर राज परिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी कमलचन्द्र भंजदेव, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष, बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन तथा बड़ी संख्या में नागरिक व ग्रामीणजन सम्मिलित हुए थे।

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भवन निर्माण के लिए मिलेंगे 1 करोड़  जगदलपुर।बस्तरदशहरा के कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रोटरी भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए। यहां चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों के द्वारा साफा एवं विशाल ग़जमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने  बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रारंभ किए जा रहे चेंबर की वेबसाइट, एंबुलेंस सेवा, ट्रांजिस्ट हॉस्टल का डिजिटल लोकार्पण एवं चेंबर समाचार ( ई_पत्रिका) का विमोचन किया। उन्होंने चेंबर ऑफ कॉमर्स के मांग पर भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा की तथा ई- वे बिल  प्रणाली के लिए समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लेने की बात कही।  कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर के विकास में आपका महत्वपूर्ण योगदान है। आपका परिश्रम से बस्तर बुलंदियों पर है, जिसके लिए शासन अच्छी उद्योग नीति ला रही है। जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव ने कहा कि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा चेंबर का वेबसाइट, ट्रांजिट हॉस्टल, एम्बुलेंस सेवा एवं चेंबर का समाचार ई पत्रिका से व्यापार जगत के लोगों को सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य आपसी समन्वय से बढ़ चढ़कर कार्य करके बस्तर के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुरखती कागजात के अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया।

माटी पुजारी कमलचन्द्र भंजदेव ने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए आने वाले देव विग्रहों के लिए देव सराय की व्यवस्था तथा मांझी-चालकी, पुजारी, गायता सहित ग्रामीणों के ठहरने व सुविधाओं की बेहतर सुलभता की पहल को सराहनीय बताया। वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर एवं अध्यक्ष बस्तर दशहरा समिति महेश कश्यप और विधायक जगदलपुर किरणदेव ने बस्तरवासियों को दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण मांझी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व सभी के सहयोग तथा व्यापक सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मांझी-चालकी और मेम्बर-मेम्बरीन को मोबाइल प्रदान किया गया।

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की

उन्होंने मुरिया दरबार में बस्तर विकास प्राधिकरण के पुरखती कागजात का अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया।
मां दतेश्वरी जी की पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजवाड़ा परिसर स्थित मंदिर में मां दंतेश्वरी की दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उनके साथ बस्तर दशहरा के माटीपुजारी कमल चंद भंजदेव, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, कोंडागाँव विधायक लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की। यहां सांसद और विधायक, पार्षद सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का किया लोकार्पण

उन्होंने मुरिया दरबार में बस्तर विकास प्राधिकरण के पुरखती कागजात का अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया।
दशहरा पसरा भवन का लोकर्पण करते मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ 99 लाख  78 हजार से अधिक राशि के बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का लोकार्पण किया। दंतेश्वरी मंदिर के समीप स्थित पुराने तहसील कार्यालय को जीर्णोद्धार कर बस्तर दशहरा के लिए समर्पित किया गया है। इसका नाम बस्तर दसराहा पसरा (बस्तर दशहरा हेतु स्थल) दिया गया है। मुख्यमंत्री ने पसरा में बस्तर दशहरा के विभिन्न रस्मों के प्रदर्शित फोटो प्रदर्शनी, प्रतीकात्मक रथ, देवी देवताओं के प्रतिकों की सराहना की। इस "दसराहा पसरा" में 75 दिवसीय दशहरा उत्सव में होने वाले मुख्य विधि विधान - पाट जात्रा, डेरी गढ़ाई, काछन गादी, रैला देवी पूजा, जोगी बिठाई, रथ परिक्रमा, बेल पूजा, निशा जात्रा, मावली परघाव, भीतर रैनी-बाहर रैनी काछन जात्रा, कुटुम्ब जात्रा एवं डोली विदाई की जीवन्त प्रतिकृति स्थापित कर जन सामान्य एवं पर्यटकों को सुलभ जानकारी देने का प्रयास किया गया है।

  • चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भवन निर्माण के लिए मिलेंगे 1 करोड़

उन्होंने मुरिया दरबार में बस्तर विकास प्राधिकरण के पुरखती कागजात का अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया।
बस्तर चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की पत्रिका का विमोचन करते मुख्यमंत्री।
मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रोटरी भवन में आयोजित बचेका के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। चैंबर पदाधिकारियों के द्वारा साफा एवं विशाल ग़जमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रारंभ किए जा रहे चेंबर की वेबसाइट, एंबुलेंस सेवा, ट्रांजिस्ट हॉस्टल का डिजिटल लोकार्पण एवं चेंबर समाचार ( ई_पत्रिका) का विमोचन किया। उन्होंने चेंबर ऑफ कॉमर्स के मांग पर भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा की तथा ई- वे बिल  प्रणाली के लिए समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लेने की बात कही।

कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर के विकास में आपका महत्वपूर्ण योगदान है। आपका परिश्रम से बस्तर बुलंदियों पर है, जिसके लिए शासन अच्छी उद्योग नीति ला रही है। जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा चेंबर का वेबसाइट, ट्रांजिट हॉस्टल, एम्बुलेंस सेवा एवं चेंबर का समाचार ई पत्रिका से व्यापार जगत के लोगों को सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य आपसी समन्वय से बढ़ चढ़कर कार्य करके बस्तर के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

basant dahiya

हमारा नाम बसंत दहिया है। हम पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान हमने अपने जिला व राजधानी रायपुर में प्रमुख बड़े समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम किया। अप्रेल 2024 से हमने अपना न्यूज पोर्टल समग्रविश्व की शुरूआत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post