मावली माता की डोली व दंतेश्वरी माता के छात्र काे दी गई विदाई

मावली माता की डोली व दंतेश्वरी माता के छात्र काे दी गई विदाई

मावली माता की डोली व दंतेश्वरी माता के छात्र काे दी गई विदाई
शनिवार को बस्तर दशहरा के समापन अवसर पर मावली माता की डोली के साथ बस्तर राज परिवार के सदस्य व माटी पुजारी कमलचंद्र भंजदेव

जगदलपुर। शनिवार को बस्तर दशहरा का अंतिम दिन मावली माता की डोली और  दंतेश्वरी माई के छत्र की पूजा कर विदाई दी गई। दंतेश्वरी मंदिर के सिंह ड्योढ़ी पर मंच तैयार किया गया था जहां मांई की डोली व छत्र को रखकर आरती की गई। इस दौरान महिला पुलिस जवानों द्वारा हर्ष फायर किया गया। इसके बाद माता की डोली को दंतेवाड़ा के लिए रवाना किया गया। माता के छत्र की विदाई के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

मावली माता की डोली व दंतेश्वरी माता के छात्र काे दी गई विदाई
मावली माता की डोली व दंतेश्वरी माता के छात्र के विदाई के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। अधिक भीड़ होने से सैकड़ो श्रद्धालु चौपाटी पर बने सीढ़ी पर खड़े होकर माता के दर्शन कर रहे थे।

गीदम रोड स्थित जिया डेरा में मावली माता को श्रद्धालुओं ने मावली माता को पुष्प अर्पित किया। इस दौरान बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरणदेव, बस्तर राजपरिवार के सदस्य व माटी पुजारी कमलचंद भंजदेव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, अधिकारी-कर्मचारी, बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारी, मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए।

फोटो जरा हट के...

मावली माता की डोली व दंतेश्वरी माता के छात्र काे दी गई विदाई

77 दिनों तक चले बस्तर दशहरे का समापन शनिवार को माता की विदाई के साथ हुआ। दंतेश्वरी मंदिर में शाम को भी श्रद्धालु पहुंच रहे थे। करीब 7 बजे यहां हल्की बूंदा बांदी भी होने लगी थी। दंतेश्वरी मंदिर जो शहर का सबसे खूबसूरत क्षेत्र और भवन है। यहां चकमक रोशनी से और भी खूबसूरत नजर आने लगता है। बाहर से यह जितना सुंदर है सिंह द्वार से अंदर आने पर भी यह खूबसूरत नजर आता है। खूबसूरत चकमक रोशनी से सजे मंदिर की यह तस्वीर सिंह ड्योढ़ी के अंदर की सड़क से ली गई है।

दशहरा के समापन पर सांसद बस्तर ने माना सभी का आभार

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के निर्विघ्न संपन्न होने पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सभी का आभार माना है। उन्होंने कहा कि संभाग के सभी गणमान्य मेंबर मेंबरिन, नाइक, चालकी, दशहरा समिति के सदस्य, बस्तर जिला प्रशासन, मीडिया के साथी सहित क्षेत्रवासियों का वे आभार व्यक्त करते हैं।

basant dahiya

हमारा नाम बसंत दहिया है। हम पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान हमने अपने जिला व राजधानी रायपुर में प्रमुख बड़े समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम किया। अप्रेल 2024 से हमने अपना न्यूज पोर्टल समग्रविश्व की शुरूआत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post