बस्तर गोंचा महापर्व में भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी को 56 भोग का किया गया अर्पण
रसगुल्ला से प्रारंभ होकर इलायची के साथ 56 व्यंजन का अर्पण कहलाता है छप्पन भोग
जगदलपुर(समग्रविश्व)। बस्तर गोंचा महापर्व के रियासतकालीन परंपरानुसार शुक्रवार शाम को गुंडिचा मंदिर-जनकपुरी, सिरहासार भवन में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान जगन्नाथ स्वामी को 56 भोग का अर्पण किया गया। इस विधान में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के सदस्य ओंकार पांडे का परिवार का योगदान रहता है। समाज के ब्राह्मणों पंडित उदयनाथ पानीग्राही एवं शुभांशु पाढ़ी 0के माध्यम से विधि-विधान पूर्वक 56 भोग के अर्पण कराया गया।
समाज के अध्यक्ष ईश्वर खांबारी ने बस्तर गाेंचा महापर्व में श्रीजगन्नाथ
स्वामी को लगाए जाने वाले 56 भोग का माहात्म्य बताते कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के
गोवर्धन पर्वत धारण करने की लीला के साथ 56 भोग को लगाया जाता है। भगवान जगन्नाथ
को अर्पण किये जाने वाले 56 भोग रसगुल्ले से शुरू होकर दही, चावल, पूरी, पापड़ आदि
से होते हुए इलायची पर जाकर संपन्न होता है।
बस्तर गाेंचा समिति के अध्यक्ष विवेक पांडे ने बताया कि शास्त्रसम्मत एवं
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार 56 भोग विधि सर्वप्रथम श्रीगोवर्धन पर्वत धारण करने
के सात दिनों बाद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को भगवान श्रीकृष्ण को अर्पण किया गया
था। लेकिन श्रद्धानुरूप भगवान श्रीहरि-जगन्नाथ-श्रीकृष्ण को 56 भोग का अर्पण किसी
भी शुभ अवसर पर किया जा सकता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार, भगवान
श्रीहरि-जगन्नाथ-श्रीकृष्ण को एक दिन में आठ पहर अर्थात 08 बार भोग का अर्पण किया
जाता है। सात दिन और आठ प्रहर के हिसाब से 56 प्रकार का भोग लगाने की परंपरा
सर्वविदित है।
- रसगुल्ला से लेकर इलाइची तक ये हैं 56 व्यंजन
1-रसगुल्ला, 2-चन्द्रकला, 3-रबड़ी, 4-शूली, 5-दधी, 6-भात, 7-दाल, 8-चटनी,
9-कढ़ी, 10-साग-कढ़ी, 11-मठरी, 12-बड़ा, 13-कोणिका, 14- पूरी, 15-खजरा, 16-अवलेह,
17-वाटी, 18-सिखरिणी, 19-मुरब्बा, 20-मधुर, 21-कषाय, 22-तिक्त, 23-कटु पदार्थ,
24-अम्ल,खट्टा पदार्थ , 25-शक्करपारा, 26-घेवर, 27-चिला, 28-मालपुआ, 29-जलेबी,
30-मेसूब, 31-पापड़, 32-सीरा, 33-मोहनथाल, 34-लौंगपूरी, 35-खुरमा, 36-गेहूं दलिया,
37-पारिखा, 38-सौंफ़लघा, 39-लड़्ड़ू, 40-दुधीरुप, 41-खीर, 42-घी, 43-मक्खन,
44-मलाई, 45-शाक, 46-शहद, 47-मोहनभोग, 48-अचार, 49-सूबत, 50-मंड़का, 51-फल,
52-लस्सी, 53-मठ्ठा, 54-पान, 55-सुपारी, 56-इलायची।