कोतवाली पुलिस ने पनारा पारा से महिला को गिरफ्तार किया, कब्जे से 1250 रुपये भी जप्त, एसपी के निर्देश पर चल रहा अभियान
![]() |
| कोतवाली पुलिस ने पनारा पारा से अवैध गांजा बिक्री कर रही महिला को गिरफ्तार किया। |
🚨 कार्रवाई का विवरण
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा नशे तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाली महिला पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला जो फीका गुलाबी साड़ी पहनी है, अपने घर के पास झाड़ियों में एक प्लास्टिक पारदर्शी झिल्ली में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने खड़ी है।
🎯 सूचना पर त्वरित कार्रवाई
सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में महिला पुलिस सहित एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम द्वारा सूचना स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताई गई महिला को पकड़ा गया।
श्रीमति सोनी नाग पति सुनील नाग, उम्र 40 वर्ष, निवासी डोंगाघाट बीजाभाटा पारा से
पूछताछ करने पर आरोपीया ने अपना नाम पता बताया। उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर रखने के संबंध में कोई वैधानिक उत्तर नहीं दिया गया तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करना स्वीकार कर लिया।
⚖️ जप्ती और गिरफ्तारी
उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को NDPS एक्ट के तहत विधिवत जप्त कर आरोपीया को 24 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेजा गया है।
👮 कार्रवाई में शामिल अधिकारी और स्टाफ
निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम व प्रमोद ठाकुर, सउनि प्रमोद सिन्हा, सउनि दिलीप मण्डल, सउनि मीना यादव, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने, आरक्षक रीना अनंत, पुनीता ठाकुर, रंग लाल खरे, वरुण बघेल, सोमालु, तोमन बघेल।
