गोंचा पर्व संचालन समिति 2024 के अध्यक्ष बने विवेक पांडे

गोंचा पर्व संचालन समिति 2024 के अध्यक्ष बने विवेक पांडे


जगदलपुर (समग्रविश्व)।  शताब्दियों से अनवरत मनाये जा रहे बस्तर गोंचा पर्व 2024 के निर्विघ्न संचालन के लिए बस्तर गोंचा पर्व समिति का गठन किया गया है जिसमें विवेक पांडे को सर्वसम्मति से बस्तर गोंचा महापर्व 2024 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चिंतामणि पांडे उपाध्यक्ष, बिंबाधर पाण्डे कोषाध्यक्ष,  चंद्रशेखर पाढ़ी सचिव एवं ईश्वर पानीग्राही को सह सचिव मनोनीत किया गया है। नव निर्वाचित बस्तर गोंचा अध्यक्ष विवेक पांडे के नेतृत्व में समिति के कार्यकारिणी के गठन के साथ ही बस्तर गोंचा महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है।
रियासत कालीन बस्तर गोंचा पर्व की तैयारी के संबंध में स्थानीय जगन्नाथ मंदिर में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदेन पाढ़ी एवं पानीग्राही उमाशंकर पाढ़ी, राधाकांत पानीग्राही की अगुवाई में 100 ग्रामों के 14 क्षेत्रिय समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बस्तर गोंचा पर्व को भव्यता के साथ मनाए जाने का निर्णय लिया गया।
360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी ने बताया कि वर्ष 2024-25 के वार्षिक महासभा (साधारण सभा) का आयोजन चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ 22 जून को किया जाएगा, जिसमें नवीन प्रबंधकारणी का गठन होगा । सदस्यता शुल्क के संबंध में प्रबंधकारणी के कोषाध्यक्ष अनंत प्रसाद पांडे द्वारा वर्ष 2019-20, 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 में प्राप्त वार्षिक सदस्यता शुल्क के संबंध में सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को क्षेत्रवार जानकारी दी गई तथा शेष राशि अविलंब जमा करने हेतु आग्रह किया गया। सामाजिक भवन निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष बनमाली पानीग्राही द्वारा संकल्पित राशि एवं अब तक जमा की गई राशि तथा व्यय राशि की विस्तृत जानकारी के साथ संकल्पित राशि जमा करने का आग्रह भी किया गया है। 


basant dahiya

हमारा नाम बसंत दहिया है। हम पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान हमने अपने जिला व राजधानी रायपुर में प्रमुख बड़े समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम किया। अप्रेल 2024 से हमने अपना न्यूज पोर्टल समग्रविश्व की शुरूआत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post