10 लाख नगदी लेकर भागने वाला आरोपी िगरफ्तार

  • आफिस के ही एकाउटेंट ने दिया था घटना को अंजाम

जगदलपुर (रविश शर्मा)। मंगलवार को एक बिल्डर के दफ्तर से दस लाख रुपए लेकर रफू चक्कर होने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपित एकाउंटेंट था, जो बिल्डर के दफ्तर में ही काम करता था। दराज में रखे 10 लाख रुपए देखकर उसके मन में लालच आ गया और उन्हें लेकर वह फरार हो गया।

सोमवार को बिल्डर अशोक लंुकड़ ने लेबर पेमेंट लिए बैंक से दस लाख रुपए निकालकर अपने दफ्तर के केबिन में रखा था। वहां कार्यरत एकाउंटेंट अशोक कुमार साह ने 10 लाख रुपए चुरा लिए और स्कूटी से फरार हो गया। बताया गया कि आरोपी झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है और वह जगदलपुर के सनसिटी में रह रहा था।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चोरी की वारदात को 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया गया। 29 अप्रेल को प्रार्थी अशोक कुमार लुंकड़ ने आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद से लगातार पुलिस टीम के द्वारा पड़ताल की जा रही थी। घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम को ओडिशा रवाना किया गया था। ग्राम खलियापाली थाना झरीगांव ओडिशा में खोजबीन करने पर आरोपित अशोक कुमार साह को पकड़ा गया। उसके पास से 994000 रुपए नकद, एक स्कूटी वाहन और दो नग मोबाइल बरामद किया गया। आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

आरोपित ने पुछताछ में बताया कि वह पृथ्वी डेवलेपर्स जगदलपुर में जनवरी 2024 से एकाउंटेट का काम कर रहा था, 29 अप्रेल को अशोक लुक्कड लेबर पेमेंट के लिये बैंक से 10 लाख रूपये लेकर आए और आफिस के केबिन में रखा था। लालचवश वह पैसे लेकर भाग गया। 6000 रूपये उसने पेट्रोल और खाने पीने में खर्च कर दिए।

कार्रवाई के दौरान एसपी शलभ कुमार सिन्हा, एएसपी माहेश्वर नाग, सीएसपी उदित पुस्कर, डीएसपी श्रीमती गीतिका साहू, उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह ठाकुर, निरीक्षक भोज कुमार गुप्ता, गौरव तिवारी, अमित सिदार, लोकेश्वर नाग, लंबोदर कश्यप, उमेश चंदेल, विनोद नेताम, रामनाथ भारती, भूपेंद्र नेताम, सोनू गौतम, रवि बघेल, कैलाश भास्कर, बोहित नाइक शामिल थे। 

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post