बीजापुर में मुर्गा लड़ाई के नाम पर चल रहा था लाखों का जुआ! पुलिस ने 156 लोगों को दबोचा, 20 लाख नकद और 47 गाड़ियां जब्त
![]() |
| बीजापुर के थाना भद्राकाली क्षेत्र के रैगुड़ा जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में चल रहे अवैध जुए के मामले में पुलिस द्वारा जब्त किए गए ₹20.01 लाख नकद और 12 मोबाइल फोन। |
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर की गई।
156 लोगों पर वैधानिक कार्रवाई
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे और खिला रहे कुल 156 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। इन सभी के विरुद्ध थाना भद्राकाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा एवं सार्वजनिक द्यूत अधिनियम की धारा 4, 13 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
मौके से ये सामान हुआ जब्त
पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में नकदी और वाहन जब्त किए हैं:
कुल नगद रकम — ₹20,01,200 (बीस लाख एक हजार दो सौ रुपये)
चारपहिया वाहन — 47 नग
मोबाइल फोन — 12 नग
पुलिस की अपील
बीजापुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा अपने आसपास ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
