दशहरा पर्व के रावण दहन कार्यक्रमों में नारायणपुर पुलिस ने लोगों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक
कुम्हारपारा, बखरूपारा एवं बिंजली में दर्शकों एवं कलाकारों को वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 की दी गई जानकारी
![]() |
| नारायणपुर: दशहरा पर्व के रावण दहन कार्यक्रम के दौरान दर्शकों एवं कलाकारों को साइबर अपराधों से बचाव और हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए नारायणपुर पुलिस की टीम। — फोटो: नारायणपुर पुलिस |
साइबर ठगी से बचने की दी गई समझाइश
अभियान के दौरान लोगों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, अनजान कॉल एवं संदिग्ध लिंक के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की समझाइश दी गई। साथ ही, बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी, ओटीपी एवं एटीएम पिन किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई।
हेल्पलाइन नंबर 1930 की दी गई जानकारी
वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। यह अभियान साइबर नोडल अधिकारी डीएसपी आशीष कुमार नेताम के नेतृत्व में संचालित किया गया। कार्यक्रमों के सफल आयोजन में थाना प्रभारी नारायणपुर विनीत दुबे, थाना प्रभारी भरंडा पवन ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेश कुमार एवं ध्रुव तिवारी तथा आरक्षक शंकर गोटा एवं राजू बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
