नगरनार पुलिस का बड़ा एक्शन: 24.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 12.27 लाख का माल जब्त
![]() |
| 📷 थाना नगरनार पुलिस ने फॉरेस्ट नाका धनपुंजी से अवैध गांजा की तस्करी कर रहे आरोपितोंको 24.545 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ओडिशा से रायपुर गांजा ले जा रहे थे। |
गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विकेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांजा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया हुआ है।
23 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फॉरेस्ट नाका धनपुंजी के पास दो व्यक्ति अपने थैला, प्लास्टिक बोरी एवं बैग में अवैध गांजा रखकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की।
तलाशी में 24.545 किलो गांजा बरामद
पुलिस को मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति बस का इंतजार करते मिले। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम चुमन बघेल (उम्र 20, निवासी ग्राम तुरपुरा, पोड़ाईगुड़ा पारा, थाना भानपुरी, जिला बस्तर) और बेनूधर कश्यप (उम्र 21, निवासी ग्राम कुम्हली, थाना भानपुरी, जिला बस्तर) बताए। तलाशी लेने पर उनके पास से 24.545 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 12,27,250 रुपये है।
आरोपी NDPS एक्ट में पाए गए दोषी
आरोपियों के कृत्य को NDPS एक्ट की धारा 20(ख) ii (ग) के तहत अपराध पाया गया। पुलिस ने उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
निरीक्षक: विकेश तिवारी
सहायक उप निरीक्षक: जदुराम बघेल
प्रधान आरक्षक: अजय साहू, भीमेसन बघेल
आरक्षक: दशरू नाग, सुकमन पाण्डे
DSF आरक्षक: भास्कर भारद्वाज, सैनिक जगन्नाथ नाग
