नगरनार पुलिस का एक्शन: 3 किलो गांजा के साथ उत्तर प्रदेश का तस्कर गिरफ्तार, 1.5 लाख का माल जब्त

नगरनार पुलिस का एक्शन: 3 किलो गांजा के साथ उत्तर प्रदेश का तस्कर गिरफ्तार, 1.5 लाख का माल जब्त

नगरनार पुलिस द्वारा 3 किलो गांजा, मोबाइल व नकदी के साथ गिरफ्तार उत्तर प्रदेश का आरोपी
📷 थाना नगरनार पुलिस ने धनपुंजी आरटीओ नाका से अवैध गांजा की तस्करी कर रहे उत्तर प्रदेश के आरोपी को 3 किलो गांजा, मोबाइल व नकदी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ओडिशा से उत्तर प्रदेश गांजा ले जा रहा था।
जगदलपुर। थाना नगरनार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर लगातार कार्रवाई करते हुए 03 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से उत्तर प्रदेश गांजा ले जा रहा था। पुलिस ने जब्त गांजे की 1,50,000 रुपये कीमत आंकी है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विकेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांजा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया हुआ है।

21 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धनपुंजी आरटीओ नाका के पास एक व्यक्ति बैग में अवैध गांजा रखकर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की।

तलाशी में 3 किलो गांजा बरामद

पुलिस को मुखबिर के बताए हुलिए का व्यक्ति बस का इंतजार करता मिला। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रजत (उम्र 23, निवासी लालपुर, थाना बिल्हौर, जिला कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश) बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 01 पैकेट में 03 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 1,50,000 रुपये आंकी गई है। साथ ही, 01 नग मोबाइल (कीमत 5,000 रुपये) और 500 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:

  • निरीक्षक: विकेश तिवारी

  • उप निरीक्षक: सतीश यदुराज

  • सहायक उप निरीक्षक: महेन्द्र ठाकुर

  • प्रधान आरक्षक: भीमेसन बघेल

  • आरक्षक: राधा कृष्ण राय, दशरू राम नाग, विक्रम उरांव

  • DSF आरक्षक: कार्तिक नाग, भास्कर भारद्वाज

  • वाहन चालक: अविनाश मांझी

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post