बस्तर पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध नशीली टेबलेट के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 285 टेबलेट व बाइक जब्त
जगदलपुर। कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली टेबलेट के साथ पंजाब के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 285 नग नशीली टेबलेट और बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की है, जिनकी कुल कीमत 50,000 रुपये है।पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली और थाना बोधघाट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंद्रावती पुराने पुल के पास एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर कमर बेल्ट बैग में अवैध नशीली टेबलेट लेकर बिक्री के लिए खड़ा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मंगल सिंह ( उम्र 40, निवासी ग्राम टोंग, पोस्ट ऑफिस राया, थाना ब्यास, जिला अमृतसर, पंजाब) बताया।
तलाशी में 285 नशीली टेबलेट व बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से Diphenoxylate Hydrochloride & Atropine Sulphate Tablets (Lomotil) की 5 पत्तियाँ यानी 285 नग टेबलेट और बिना नंबर की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामद सामान की अनुमानित कीमत 50,000 रुपये है। आरोपी के पास नशीली टेबलेट रखने और बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज़ नहीं था।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी मंगल सिंह चोरी और नशे का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ थाना परपा में भी मामला दर्ज है।
NDPS कोर्ट में पेशी, आरोपी जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(B) के तहत मामला पंजीबद्ध किया और उसे गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय (NDPS), जगदलपुर में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।
इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी
निरीक्षक: लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक: अरुण मरकाम
सहायक उप निरीक्षक: भुनेश्वर पांडे, प्रमोद सिन्हा, परिमल दास, दिनेश उसेंडी
प्रधान आरक्षक: विनोद चांदने, सुनील मनहर
आरक्षक: रंगलाल, तामेश्वर चंद्राकर, बलराम, युवराज
- बचेली नगर पालिका में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना, अध्यक्ष राजू जयसवाल ने किया ध्वजारोहण
- जिला न्यायालय परिसर जगदलपुर में हर्षोल्लास के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्रधान न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण
- शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस मना, कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने विकसित भारत के सपने को पूरा करने का दिया संदेश
- बस्तर पुलिस ने किया 'साइबर जागृति अभियान' का शुभारंभ, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा सात सप्ताह का अभियान
- बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
- बस्तर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली परेड की सलामी
