कोतवाली जगदलपुर का एक्शन: वीर सावरकर भवन के पास चाकू लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कोतवाली जगदलपुर का एक्शन: वीर सावरकर भवन के पास चाकू लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

जगदलपुर कोतवाली पुलिस द्वारा वीर सावरकर भवन स्केटिंग मैदान के पास से गिरफ्तार आरोपी राकेश मंडावी पुलिस कर्मियों के बीच, हाथ में जब्त बटनदार चाकू
📷 जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने वीर सावरकर भवन स्केटिंग मैदान के पास धारदार बटनदार चाकू लहराकर आमजनों को आतंकित करने वाले आरोपी राकेश मंडावी (21) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर व उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई।
जगदलपुर। कोतवाली जगदलपुर पुलिस ने वीर सावरकर भवन स्केटिंग मैदान के पास धारदार चाकू लहराकर आमजनों को डराने-धमकाने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

आरोपी ने चाकू लहराकर मचाई थी दहशत

थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर भवन स्केटिंग मैदान, जगदलपुर के पास एक युवक अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराकर आने-जाने वालों को डरा-धमका रहा था, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई।

पुलिस टीम ने मौके पर दबोचा

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची।

पुलिस ने मौके पर पहुँच कर आरोपी राकेश मंडावी ( उम्र 21 वर्ष, निवासी शांति नगर) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू जब्त किया गया।

न्यायालय में पेशी, जेल भेजा गया

आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे दिनांक 05 अगस्त को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया।

इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी:

  • निरीक्षक – लीलाधर राठौर

  • उप निरीक्षक – अरुण मरकाम

  • PSI – भूपेन्द्र पैकरा

  • प्रधान आरक्षक – मोहन कश्यप

  • आरक्षक – वरुण ठाकुर, हरीश, तोमन बघेल, बलराम, भीम, तामेश्वर चंद्राकर

बस्तर पुलिस का अपराधियों पर लगातार एक्शन

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली जगदलपुर पुलिस की इस सफलता ने गुंडा-बदमाशों के खिलाफ सख्ती का संदेश दिया है।

यह भी पढ़ें (संबंधित खबरें):

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post