भाजयुमो दंतेवाड़ा ने शहीद परिवारों को तिरंगा ध्वज भेंट कर किया सम्मान, विधायक चैतराम अटामी रहे मौजूद

भाजयुमो दंतेवाड़ा द्वारा शहीद परिवारों को तिरंगा ध्वज भेंट कर किया सम्मान, विधायक चैतराम अटामी ने कहा- शहीदों का बलिदान अमर रहेगा

भाजयुमो दंतेवाड़ा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत कासोली में शहीद जवान मंगड़ू मंडावी के परिजनों को तिरंगा ध्वज भेंट करते हुए विधायक चैतराम अटामी व जिला अध्यक्ष राहुल असरानी
📷 दंतेवाड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों व ग्रामीणों के परिजनों को तिरंगा ध्वज भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक चैतराम अटामी व भाजयुमो जिला अध्यक्ष  राहुल असरानी सहित कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत कासोली, चितालंका, गंजेनार, मिडकुलनार व केशापुर में पहुँचकर शहीद परिवारों का कुशलक्षेम जाना।
दंतेवाड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जिला दंतेवाड़ा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नक्सल हिंसा में राष्ट्र की रक्षा एवं जनसेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद जनप्रतिनिधियों, वीर जवानों एवं ग्रामीणों के परिजनों से भेंट कर उन्हें सम्मानपूर्वक तिरंगा ध्वज भेंट किया गया।

इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुँचकर शहीद परिवारों का कुशलक्षेम जाना तथा राष्ट्र की ओर से उनके अद्वितीय त्याग और बलिदान को नमन किया।

विभिन्न गांवों में शहीद परिवारों को तिरंगा भेंट

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत कासोली में शहीद जवान मंगड़ू मंडावी, मंगलू मंडावी एवं लखमू मरकाम के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें तिरंगा ध्वज भेंट किया।

इसके पश्चात ग्राम पंचायत चितालंका स्थित दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक श्रद्धेय भीमा मंडावी के निवास पहुँचकर उनके परिवारजनों से भेंट कर तिरंगा ध्वज समर्पित किया गया।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत गंजेनार में शहीद लक्ष्मण मरकाम, ग्राम पंचायत मिडकुलनार में शहीद राम लाल ओयामी, तथा ग्राम पंचायत केशापुर में शहीद संतोष तामो एवं शहीद मोती राम पटेल के परिजनों से मिलकर उन्हें तिरंगा ध्वज भेंट किया गया।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष राहुल असरानी ने कहा – 'तिरंगा बलिदान का प्रतीक'

भाजयुमो जिला अध्यक्ष राहुल असरानी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और अपने वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और हमारे वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है।

असरानी ने कहा कि शहीद परिवारों से मिलकर उन्हें तिरंगा भेंट करना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व, सम्मान और भावनात्मक क्षण रहा। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों का त्याग और समर्पण देश की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उनके आँसू और उनका गर्व ही भारत की वास्तविक शक्ति हैं।

शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

भाजयुमो की प्रतिबद्धता

राहुल असरानी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव राष्ट्रहित, राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान के प्रति समर्पित रहा है तथा आगे भी ऐसे परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

यह भी पढ़ें :

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post