नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बस्तर में एड्स जागरूकता अभियान: दंतेश्वरी मंदिर से निकली रैली, लोगों को दिया भेदभाव न करने का संदेश

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बस्तर में एड्स जागरूकता अभियान: दंतेश्वरी मंदिर से निकली रैली, लोगों को दिया भेदभाव न करने का संदेश

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के एनएसएस स्वयंसेवक एचआईवी/एड्स जागरूकता नुक्कड़ नाटक करते हुए
📷 शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने कोतवाली चौक, बस स्टैंड व विश्वविद्यालय परिसर में भी नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।

जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स नियंत्रण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को एचआईवी/एड्स से बचाव, सावधानियों एवं भ्रांतियों को दूर करने की जानकारी दी गई।

दंतेश्वरी मंदिर से हुआ अभियान का शुभारंभ

नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता अभियान की शुरुआत ऐतिहासिक दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से की गई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने दलपत सागर, कोतवाली थाना चौक, नया बस स्टैंड तथा शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के अटल द्वार के समक्ष नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया संदेश

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों तथा एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों से जागरूक रहने और समाज में एचआईवी/एड्स को लेकर सही जानकारी पहुंचाने की अपील की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व एवं सहभागिता

कार्यक्रम डॉ. सजीवन कुमार (कार्यक्रम समन्वयक, NSS, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय) के दिशा-निर्देश पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मौसमी विश्वास (जिला संगठक, NSS), डॉ. गुलाबचंद साहू (अध्यक्ष, रेड रिबन एवं यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी), डॉ. भुनेश्वर लाल साहू (NSS कार्यक्रम अधिकारी, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय), डॉ. प्रिंसी दुग्गा (NSS कार्यक्रम अधिकारी, शासकीय दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय), डॉ. प्रेमजीत निराला तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों – भुवनेश्वर कश्यप, यशोदा यादव, सुमन मंडावी, खिरबती नाग, कीर्ति बघेल, लक्ष्मी बघेल, मानसी कंवर, भागीरथी ध्रुव, निरंजन निषाद एवं सागर बघेल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post