'एक पेड़ मां के नाम' अभियान: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
![]() |
| 📷 शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, कालीपुर परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' पौधारोपण प्रकृति मित्र उत्सव के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। |
जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर में पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 'एक पेड़ मां के नाम' पौधारोपण प्रकृति मित्र उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कालीपुर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. अभिषेक अवस्थी, पतंजलि योग समिति के मनोज कुमार पाणीग्राही व धनवंतरी योग समिति के विजय भारत ने पर्यावरण व औषधीय पौधों के महत्व पर विचार रखे।
कुलसचिव डॉ. अभिषेक अवस्थी: 'पौधा लगाना भविष्य का निवेश'
कुलसचिव डॉ. अभिषेक अवस्थी ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाले भविष्य को स्वर्णिम बनाएगा। उन्होंने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान आपके भविष्य का अहम हिस्सा है। स्वच्छ हवा से कई बीमारियों से बचा जा सकता है और यह एयर कंडीशनिंग का प्राकृतिक विकल्प है। डॉ. अवस्थी ने विद्यार्थियों को एयर कंडीशनर टॉवर (हरित पट्टी) की अवधारणा से भी अवगत कराया।
मनोज पाणीग्राही: 'अच्छा पर्यावरण के साथ सामाजिक व मानसिक पर्यावरण भी जरूरी'
पतंजलि योग समिति, छत्तीसगढ़ के मनोज कुमार पाणीग्राही ने कहा कि अच्छा पर्यावरण के साथ सामाजिक और मानसिक पर्यावरण भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जितना अच्छा समाज होगा, उतना ही अच्छा पर्यावरण होगा। उन्होंने बस्तर की प्राकृतिक औषधीय पेड़ों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और वनों के प्रति चेतना को रेखांकित किया।
विजय भारत: 'प्राचीन काल से है पौधारोपण की परंपरा'
जड़ी-बूटी धनवंतरी योग समिति, जगदलपुर के विजय भारत ने कहा कि प्राचीन काल से ही पेड़-पौधे लगाने की परंपरा रही है। उन्होंने फलदार एवं औषधीय पौधों के बारे में बताया और सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
पौधारोपण व संकल्प
कार्यक्रम में अतिथिगण, समस्त अधिकारी, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, कर्मचारीगण, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी एवं समस्त अध्ययनशालों के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के संवर्धन का संकल्प लिया गया। रोपे गए पौधों को ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित किया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
विभागाध्यक्ष: प्रोफेसर मणिशंकर मिश्रा
NSS कार्यक्रम समन्वयक: डॉ. सजीवन कुमार
NSS कार्यक्रम अधिकारी: डॉ. भुनेश्वर कुमार साहू
सहायक प्राध्यापक: डॉ. दुर्गेश डिक्सेना, डॉ. विनय प्रताप सिंह, डॉ. प्रेमजीत निराला, श्रीमती प्रीति पाणीग्राही, श्रीमती कांति ठाकुर, श्रीमती प्रभाती भारत, विवेक भारत
अन्य: प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ
